तेल के दाम लगातार तीसरे दिन कम हो गए हैं। शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल का दाम 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
तेल के दाम लगातार तीसरे दिन कम हो गए हैं। शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल का दाम 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में गिरावट की वजह आंतरिक स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड प्राइस) के मूल्य में कमी आना है। आपको बता दें कि 3 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में डीजल का भाव 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। तो वहीं में डीजल की कीमतें 6 पैसे प्रति लीटर घटी हैं। शनिवार को ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमशः 71.77 रुपये, 77.46 रुपये, 74.50 रुपये और 74.57 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
तो वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को चारों महानगरों में डीजल के लिए क्रमशः 65.09 रुपये, 68.26 रुपये, 67.50 रुपये और 68.79 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे।
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
आप एसएमएस के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से इंगित किया जाएगा। भारतीय ऑयल ग्राहक RSP 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को आरएसपी 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE 9222201122 पर भेजना होगा।
बताए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम चेक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications