अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 10 रुपए लुढ़ककर 39,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 100 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 10 रुपए लुढ़ककर 39,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 100 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया। कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर 1506.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान अमेरिकी सोना वायदा 1,505.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 18.16 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में धातुओं की कीमत
स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए टूटकर 39,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए फिसलकर 39,500 रुपए पर आ गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक दबाव में चांदी में भारी गिरावट रही। चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 155 रुपए कमजोर पड़कर 47,885 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि, सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए बढ़कर क्रमश: 1,040 रुपए और 1,050 रुपए के भाव पर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,570 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,400 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,500 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,855 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 1040 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 1,050 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,500 रुपए


Click it and Unblock the Notifications