किसान मानधन योजना 12 सितंबर को झारखंड से प्रारंभ होने जा रही है आपको इस योजना के बारे में यहां पर बताएंगे।
किसान मानधन योजना का लाभ अब झारखंड के लोगों को मिलेगा। जी हां आयुष्मान भारत योजना के बाद अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान मानधन योजना की शुरुआत भी झारखंड से ही होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने यहां समीक्षा बैठक में यह बात कही। कार्यक्रम में लगभग एक लाख से अधिक किसानों के हिस्सा लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों का इनरॉलमेंट कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है।

इस बारे में अग्रवाल ने बताया कि राज्य में 10 हजार कॉमन सर्विस सेंटर कार्यरत हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिदिन 50 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह कार्य तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम से पहले लगभग एक लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है।
तो वहीं संयुक्त सचिव ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर किसानों को योजना से लाभान्वित करने की योजना पर कार्य हो रहा है। पहले, किसानों का आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मियों के सहयोग से किसानों के आवेदन भरवाकर कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीकृत किया जा रहा है। दूसरा, जिले के उपायुक्तों द्वारा मुखिया को इस कार्यक्रम से जोड़कर किसानों को मानधन योजना से अवगत कराया और उन्हें जोड़ा जा रहा है। तीसरा, आयुष्मान भारत के तहत लाभकों का कार्ड बन रहा है।
उसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभ लेने को चिन्हित करते हुए उनका पंजीकरण मानधन योजना के तहत किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। साथ ही इसके लिए जिले के उपायुक्तों को निर्देश भी दिया गया है। चौथा, प्रक्रिया के तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।
केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार कॉमन सर्विस सेंटर से लॉगिन पासवर्ड लेकर अपनी एजेंसी के माध्यम से भी किसानों का पंजीकरण इस योजना के तहत कर सकती है। इससे अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान योजना पर लघु फिल्म दिखाया जाएगा। साथ ही राज्य के 7 किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा प्रमाणपत्र भी दिये जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
