आर्थिक मंदी को लेकर देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और बयान दिया है।
आर्थिक मंदी को लेकर देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी क्षेत्र की चुनौतियों पर गौर कर रही है और इनको लेकर आगे कदम उठातेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों को हर संभव मदद दी जाएगी। अर्थव्यवस्था में सुस्ती के सवाल पर सीतारमण ने कहा, हम उन चुनौतियों पर विचार कर रहे हैं, जिनके विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों को सामना करना पड़ा है। हम इन चुनौतियों को देखते हैं और उन्हें दूर करने के लिए कदम उठाएंगे और प्रभावित क्षेत्रों को हर संभव मदद करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, 'चुनौतियों का सामना कर रहे क्षेत्रों के साथ लगातार काम कर रही है और उनसे बातचीत कर रही है।' चालू वित्त वर्ष के दौरान राजस्व संग्रह को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा मुक्त बोर्ड (सीबीआईसी) को कर राजस्व के लक्ष्य दिए गए हैं।
वित्त मंत्री ने कहा, 'ये लक्ष्य उचित विचार - विमर्श और परामर्श के बाद दिए गए हैं। यदि राजस्व संग्रह कम रहता है, तो केंद्र सरकार इस पर ध्यान देगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र पर होने वाले खर्च को प्रभावित नहीं होने देंगे।' सरकार को आरबीआई से अधिशेष हस्तांतरण पर सीतारमण ने कहा कि इसका उपयोग कैसे किया जाए, इस बारे में केंद्र ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है।
आरबीआई ने हाल ही में सरकार को लाभांश और अधिशेष आरक्षित निधि से 1.76 लाख करोड़ रुपये का अंतरित करने का फैसला किया गया है। वित्त मंत्री की यहां कर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग करदाताओं के साथ आमना-सामना किए बिना कर आकलन की प्रणाली को आगे बढ़ाएगी और इस तरह की जांच प्रक्रिया को विजयदशमी के दिन से शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम करदाताओं को प्रताड़ित करने की संभावनाओं को कम करने के लिए उठाया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications