अगर आपका भी खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां बिना कार्ड कैश विड्रॉल को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख बैंकों में शुमार बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई सुविधा शुरू की है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां बिना कार्ड कैश विड्रॉल को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख बैंकों में शुमार बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक क्यूआर कोड को स्कैन कर एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए बैंक ने एटीएम में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए क्यूआर कोड का नया फीचर जोड़ा है।

2000 रुपए निकाल सकेंगे एक बार में
नई सुविधा की जानकारी देते हुए बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन जी पद्मनाभन ने बताया कैश निकालने में क्यूआर कोड की सुविधा प्रदान करने से हमें क्यूआर फोरम फैक्टर को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। एक बार यह सुविधा लोगों को पसंद आ जाएगी तो इसके इस्तेमाल में कई गुना की बढ़ोतरी होगा। उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने से हम एटीएम ट्रांजेक्शन के लिए अगले स्तर की सुरक्षा उपलब्ध करा पाएंगे। इस सुविधा के जरिए एटीएम से कैश निकालने के लिए कार्ड या पिन की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के जरिए एक बार में अधिक 2000 रुपए निकाले जा सकेंगे।
फिलहाल अभी इन शहरों में मिलेगी नई सुविधा
वहीं पद्मनाभन ने बताया कि हम नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से अनुरोध करेंगे कि वह इस सुविधा को अंतर संचालित बनाए ताकि दूसरे बैंकों के ग्राहक भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि एनपीसीआई ने इस सुविधा का मूल्यांकन किया है और इसे अंतर संचालित बनाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस सुविधा को मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में शुरू किया गया है और अगले 6 महीनों में इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
