अमूल के गाय के दूध का दाम पहले ही 44 रुपए और पराग मिल्क के गाय के दूध का दाम 48 रुपए लीटर है।
आम लोगों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल अपने गाय के दूध की कीमत नहीं बढ़ाएगी। जबकि पराग मिल्क फूड्स इस मामले पर अगले सप्ताह गौर करेगी। वैसे अमूल के गाय के दूध का दाम पहले ही 44 रुपए और पराग मिल्क के गाय के दूध का दाम 48 रुपए लीटर है।

आपको बता दें कि गुरुवार को प्रमुख दुग्ध आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध की कीमत दो रुपये बढ़ाकर 44 रुपये प्रति लीटर कर दी है। कंपनी कच्चे दूध की खरीद के लिए किसानों को अधिक भुगतान कर रही है। फिलहाल, मदर डेयरी ने अन्य दूध के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है।
इस बारे में अमूल ब्रांड के तहत दूध और दुग्ध उत्पाद की मार्केटिंग करने वाली कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग (जीसीएमएमएफ) के एमडी आर.एस. सोढ़ी ने कहा कि गाय के दूध की कीमतों को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
बता दें कि अमूल का गाय का दूध पहले से ही 44 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। पराग मिल्क फूड्स के अध्यक्ष देवेंद्र शाह ने कहा कि कंपनी इस मुद्दे पर अगले सप्ताह सोच विचार करेगी। शाह ने कहा कि हमारी गाय के दूध की कीमत पहले चार रुपये प्रति लीटर अधिक यानी 48 रुपये प्रति लीटर है। वह बोले कि महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में अच्छी बारिश हुई है। इसलिए दूध की आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।
तो वहीं मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में गाय के कच्चे दूध की कीमत 2.50 रुपये से तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है। प्रवक्ता ने कहा, 'इसलिए, हम गाय के दूध के उपभोक्ता मूल्यों को बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।'
आपको बता दें कि मदर डेयरी लगभग 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है, जिसमें से आठ लाख लीटर गाय दूध की मार्केटिंग दिल्ली-एनसीआर में होती है। पराग मिल्क गोवर्धन ब्रांड के तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रतिदिन 80,000 लीटर गाय का दूध बेचती है। मुंबई स्थित पराग मिल्क ने पिछले साल अप्रैल में सोनीपत संयंत्र का अधिग्रहण किया था और अगस्त में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में अपने पदचिह्न का विस्तार करने के लिए वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications