ट्रैफिक के नियम तोड़ने की वजह से एक ट्रक ड्राइवर को 59000 रुपए चुकाने पड़ गए।
ट्रैफिक नियमों को तोड़ना इतना महंगा पड़ जाएगा, शायद किसी नहीं सोचा होगा। जी हां गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रक चालक का 59000 रुपये का चालान काटा है। यह जुर्माना ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगा है। ट्रक चालक ने 10 नियमों का उल्लंघन किया था, जिसमें लाइसेंस के बिना ड्राइविंग, व्हीकल का पंजीकरण न होना, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस न होना, खतरनाक ड्राइविंग आदि शामिल है।

आपको बता दें कि यह अकेला ऐसा वाकया नहीं है, जब गुरुग्राम पुलिस ने नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद नियमों को तोड़ने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। 2 सितंबर को एक टू-व्हीलर राइडर का 23000 रुपये का चालान काटा गया तो वहीं एक अन्य का 24000 रुपये का चालान कटा। एक आटो चालक का गुरुग्राम पुलिस ने 32500 रुपये का चालान काटा है।
मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट 2019 के तहत ज्यादा कड़े और ज्यादा जुर्माने वाले ट्रैफिक नियम 1 सितंबर 2019 से अमल में आए हैं। अभी तक नए नियमों के तहत जितने चालान काटे गए हैं, उनमें से ज्यादातर जरूरी डॉक्यूमेंट ड्राइवर के पास न होने के लिए काटे गए हैं। बता दें कि अगर किसी के पास डॉक्यूमेंट फिजिकल फॉर्म में नहीं है तो वह डिज़िलॉकर या एमपरिवहन एप पर स्टोर इनकी सॉफ्ट कॉपी भी दिखा सकती है। इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नोटिस जारी कर चुका है।
सरकार द्वारा नए ट्रैफिक नियम लागू करने के बाद देशभर के अलग-अलग कोने में वाहन चालकों पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के कारण हजारों रुपए का जुर्माना लग रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑटो रिक्शा मालिक पर 47 हजार 500 रुपये का भारी जुर्माना किया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
