भारत में जल्द ही 3 इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग होने वाली है। बता दें कि ये कारें भारत में अलग अलग कार निर्माता कंपनियों द्वारा बेची जाएंगी।
नई दिल्ली: भारत में जल्द ही 3 इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग होने वाली है। बता दें कि ये कारें भारत में अलग अलग कार निर्माता कंपनियों द्वारा बेची जाएंगी। अभी तक भारत में लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल में केवल हुंडई की कोना ही मौजूद है। इसकी कीमत 20-25 लाख रुपये के बीच है। लेकिन अगले एक साल के अंदर 3 और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिनकी कीमत 15 लाख रुपये के अंदर रहने वाली हे।
इलेक्ट्रिक व्हीकल को दिया जा रहा बढ़ावा
जानकारी दें कि इनमें इलेक्ट्रिक मारुति सुजुकी वैगनआर से लेकर टाटा नेक्सॉन ईवी और महिन्द्रा eKUV100 तक शामिल हैं। इन कारों में फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी रेंज मिलेगी। दरअसल भारत सरकार की तरफ से लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जीएसटी की दरों को 12 फीसद से घटा कर 5 फीसद तक किया गया है।
मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी
मारुति सुजुकी एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। ऐसी संभावना है कि मारुति सुजुकी की ऑल इलेक्ट्रिक कार वैगनआर हैचबैक पर बेस्ड हो सकती है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये के अंदर रह सकती है। इसके 50 प्रोटोटाइप मॉडल की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इस कार की लॉन्चिंग डेट के बारे में अभी बताया नहीं गया है लेकिन अनुमान है कि यह अगले साल आ सकती है। इस ऑल इलेक्ट्रिक कार में लीथियम आयन बैटरी पैक होगा, जिसके फुली चार्ज होने पर कार 200 किमी तक जा सकेगी।
टाटा नेक्सॉन ईवी
वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल ही में बयान दिया था कि भारत में नेक्सॉन एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन जनवरी 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। कंपनी ने अभी तक नेक्सॉन एसयूवी के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि इसकी रेंज 250-300 किमी तक रहने का अनुमान है। इस ईवी की कीमत 15 लाख रुपये के करीब रह सकती है।
इतना ही नहीं नेक्सॉन के अलावा टाटा मोटर्स 3 अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर भी काम कर रही है। जिन्हें भारत में एक प्राइवेट बायर के लिए लॉन्च किया जाएगा। इनमें टिगोर ईवी का अपडेटेड वर्जन, Altroz ईवी और एक बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक व्हीकल है।
महिन्द्रा eKUV100
इसी साल के आखिरी में महिन्द्रा eKUV100 लॉन्च हो सकती है। जी हां eVerito, e2o and e2o Plus जैसे ऑल इलेक्ट्रिक प्रॉडक्ट्स लाने के बाद अब महिन्द्रा भारत में eKUV100 EV लॉन्च करने वाली है। इसके प्रोटोटाइप को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया था। प्रोटोटाइप में 72V लीथियम आयन बैटरी पैक दिया गया था, जो फुल चार्ज होने पर 140 किमी की दूरी तय कर सकने में सक्षम होने का दावा किया गया था। eKUV100 फास्ट चार्जर की मदद से एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है. इस व्हीकल के इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की संभावना है। जिसकी कीमत 10 लाख के करीब या इससे थोड़ा ज्यादा रह सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
