मेगास्टार और बाहूबली फेम प्रभास की फिल्म साहो ने 5 दिन के अंदर करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है।
मेगास्टार और बाहूबली फेम प्रभास की फिल्म साहो ने 5 दिन के अंदर करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है। 350 करोड़ के बजट में बने साहो ने हिंदी वर्जन में पांच दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया तो वहीं मंगलवार को मल्टीस्टारर फिल्म साहो ने 9.10 करोड़ की कमाई की। आगे आपको साहो फिल्म पांच अलग दिन की कमाई और वर्ल्ड वाइड कमाई के बारे में बताएंगे।
पहले सप्ताह साहो की कमाई
आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पांच दिन के आंकड़े साझा करते हुए ट्वीट किया है कि 5 वें दिन साहो की कमाई में गिरावट आई जबकि मास सर्किट में अच्छी कमाई है। कई स्थानों पर हॉलिडे होने की वजह से सोमवार को डबल डिजिट में कमाई हुई। पहले सप्ताह में यह आंकड़ा 110 करोड़ से आगे पहुंच सकता है। तो वहीं फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 102.38 करोड़ है।
100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली प्रभास की तीसरी फिल्म
तो वहीं ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर लिखा है कि साहो के हिंदी वर्जन ने भारत में 100 करोड़ कमाए हैं। मंगलवार को मूवी ने 8 करोड़ कमाए। 5 दिनों का कुल कलेक्शन 102 करोड़ रुपए हो गया है। बाहुबली 1 और 2 के बाद साहो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली प्रभास की तीसरी फिल्म बन गई है।
पांचवे दिन आयी है गिरावट
फिलहाल पांचवें दिन साहो की कमाई में लगभग 50% की गिरावट देखी गई। साहो ने शुक्रवार को 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़, रविवार को 29.48 करोड़ और सोमवार को 14.20 करोड़ कमाए थे। कलेक्शन के लिहाज से ये हफ्ता प्रभास की मूवी के लिए महत्वपूर्ण है। सिनेमाघरों में इस सप्ताह श्रद्धा-सुशांत की छिछोरे रिलीज हो रही है, देखना होगा ये फिल्म साहो के बिजनेस को कितना प्रभावित करेगी।
साहो की वर्ल्डवाइड कमाई
एक ओर जहां भारत में साहो की कमाई शानदार है, वहीं मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार है। बता दें कि साहो ने 5 दिन में वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया है। यूवी क्रिएशन्स ने मूवी का पोस्टर शेयर कर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने साहो को 2019 की भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बताया है।
आपको बता दें कि नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद फिल्म की कमाई उल्लेखनीय है। साहो में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और गिनू आनंद भी फिल्म का अहम हिस्सा है। तो वहीं साहो की कहानी और प्रभास की हिंदी डबिंग की आलोचना हो रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications