रिलायंस की मोस्ट अवेटेड ब्रॉडबेंड सर्विस जियो फाइबर आज शाम लॉन्च हो गई है। बता दें कि लॉन्च के साथ जियो अपने ग्राहकों को कई आकर्षित ऑफर दे रहा है।
नई दिल्ली: रिलायंस की मोस्ट अवेटेड ब्रॉडबेंड सर्विस जियो फाइबर आज शाम लॉन्च हो गई है। बता दें कि लॉन्च के साथ जियो अपने ग्राहकों को कई आकर्षित ऑफर दे रहा है। जानकारी दें कि रिलायंस की इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के इस सर्विस को नहीं लिया जा सकता। वहीं जानकारी के मुताबिक, अब तक 1.5 करोड यूजर्स इस ब्रॉडबेंस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस लिंक https://gigafiber.jio.com/registration पर क्लिक करें।
याद दिला दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं सालाना आम बैठक में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो फाइबर प्लान ग्लोबल रेट के मुकाबले 10 गुना सस्ता होगा। जियो फाइबर सिंपल टैरिफ प्लान 700 रुपये से 10,000 रुपये प्रति माह के बीच उपलब्ध होंगे।
जियो फाइबर ब्रॉडबेंड सर्विस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: Jio Fiber के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट https://gigafiber.jio.com/registration पर लॉग-इन करना होगा।
Step 2: इसके बाद जिस एडरेस पर जियो का ब्रॉडबेंड कनेक्शन चाहते हैं वो एड करें।
Step 3: इसके बाद पूछी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, इमेल आईडी और मोबाइल नंबर सावधानी से भरें।
Step 4: इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा, जिसे आपको वेबसाइट पर फिल करना होगा।
Step 5: इसके बाद आपको Reliance Jio की ओर से कॉल आएगी जिसमें आपके द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन की वैरिफिकेशन के लिए मीटिंग का समय तय किया जाएगी।
जानें जियो फाइबर प्लान के बारे में
जियो गीगाफाइबर के रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये के बीच हैं। शुरुआती प्लान यानी 699 रुपये वाले प्लान में 100 Mbps की स्पीड मिलेगी।
- ग्राहक को 1Gbps तक की स्पीड मिल सकती है।
- गोल्ड और इससे ऊपर वाले प्लान में टेलिविजन मिलेगा।
- गोल्ड प्लान का मंथली रेंटल 1,299 रुपये है। इसके ऊपर डायमंड प्लान है, जिसका मंथली रेंटल 2,499 रुपये है।
- प्लैटिनम प्लान का मंथली रेंटल 3,999 रुपये है।
- कंपनी का सबसे महंगा प्लान टाइटैनियम है।
- इस प्लान का मंथली रेंटल 8,999 रुपये है।
- इन सभी प्लान में कस्टमर्स को 4के स्मार्ट टेलिविजन मिलेगा।
जियो फाइबर वेलकम ऑफर
जियो फाइबर के यूजर्स अगर जियो फोरएवर के एनुअल प्लान को सब्सक्राइब करेंगे तो उन्हें ये सुविधाएं मिलेगीं-
- जियो होम गेटवे
- जियो 4के सेट टॉप बॉक्स
- टीवी सेट (गोल्ड और उससे ऊपर के प्लान लेने पर)
- आपके फेवरेट ओटीटी एप्लिकेशन पर सदस्यता
- अनलिमिटेड वॉइस और डेटा।
जियो फाइबर अपने प्लान छह कैटेगरी में लॉन्च
Bronze Plan- 699
Silver Plan- 849
Gold Plan- 1,299
Diamond Plan- 2,499
Platinum Plan- 3,999 और
Titanium Plan- 8,499
- Bronze Plan में यूजर्स को 699 रुपए में इंट्रोडक्टरी बेनेफिट्स के तौर पर 100GB + 50GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस बेस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग, गेमिंग सपोर्ट वगैरह जैसी सुविधा मिलेगी।
- Silver Plan में यूजर्स को 849 रुपए में इंट्रोडक्टरी बेनेफिट्स के तौर पर 200GB + 200GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा मिलेगी।
- Gold Plan में यूजर्स को 1299 रुपए में 250Mbps स्पीड पर 500GB + 250GB एडिशनल डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा मिलेगी।
- Diamond Plan में यूजर्स को 2,499 रुपए में 500Mbps स्पीड पर 1,250GB + 250GB एडिशनल डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा मिलेगी।
- Platinum Plan जो कि कंपनी का दूसरा प्रीमियम प्लान है, में यूजर्स को 3,499 रुपए में 1Gbps की स्पीड पर 2500GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही VR एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट सर्विस सपोर्ट भी मिलेगा।
- Titanium Plan, Jio Fiber का सबसे बड़ा प्रीमियम प्लान है। 8,499 रुपए की कीमत पर यूजर को 1Gbps की स्पीड पर 5,000GB डेटा मिलेगा। Platinum Plan की तर्ज पर ही इस प्लान में देशभर में फ्री वॉइस कॉलिंग, TV वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी जैसी सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही VR एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट सर्विस सपोर्ट भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications