आज सोना की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, वहीं चांदी में गिरावट रही।
नई दिल्ली: आज सोना की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, वहीं चांदी में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से सोना गुरुवार को 50 रुपए चमककर 40,470 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। बता दें कि कारोबारियों ने बताया कि भविष्य में दाम और बढऩे की आशंका में आभूषण निर्माताओं ने उठान बढ़ा दी है। वहीं चांदी बुधवार को 2,530 रुपए की छलांग लगाने के बाद आज गुरूवार को 300 रुपए फिसलकर 51,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी की कीमत
वहीं लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 9.65 डॉलर लुढ़ककर 1,542.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। गत दिवस बीच कारोबार में यह 1,557 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था, जो अप्रैल 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी नौ डॉलर टूटकर 1,551.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमरीका के बीच व्यापार युद्ध के सिलसिले में वार्ता की उम्मीद से सोने पर दबाव आया है। चीन व्यापार मंत्री ने कहा है कि वे सितंबर के मध्य में अमरीकी समकक्षों से बातचीत करेंगे जिसमें अक्टूबर के आरंभ में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक की दिशा तय की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.27 डॉलर की गिरावट में 19.25 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में नए रिकॉर्ड पर सोना
दूसरी ओर स्थानीय बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 40,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,300 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिकी। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,700 रुपए पर स्थिर रही। ऊंचे भाव पर चांदी की ग्राहकी कमजोर पडऩे से चांदी हाजिर आज 300 रुपए लुढ़ककर 51,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी वायदा 140 रुपए चढ़कर 50,150 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 1,050 और 1,060 रुपए के भाव पर टिके रहे।
दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,470 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,300 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 51,300 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 50,150 रुपए
सिक्का लिवाली : 1050 रुपए
सिक्का बिकवाली : 1,060 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,700 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications