यहां पर आपको जियो फाइबर के लॉन्चिंग के बारे में बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि आपको जियो फाइबर के तहत क्या-क्या ऑफर मिलेगा।
मोस्ट अवेटिंग रिलायंस की ब्रॉडबैण्ड सर्विस जियो फाइबर आज 5 सितंबर को लॉन्च कर दी गई है। जिसमें कई ऑफर के साथ फ्री टीवी पाने का भी मौका मिलेगा। लॉन्चिंग के मौके पर जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने जियो फाइबर लेने वाले ग्राहकों के लिए वेलकम ऑफर के तहत कई फ्रीबीज देने का ऐलान किया है। तो वहीं कंपनी के दावे के अनुसार अब तक 1600 शहरों से 15 मिलियन लोगों ने रिलायंस जियो फाइबर के लिए रजिस्टर किया है। तो आइए आपको बताते हैं जियो फाइबर के विभिन्न ऑफर और प्लान के बारे में-
जियो फाइबर के प्लान और उनकी कीमत
जियो फाइबर के 6 प्लान हैं जिनमें ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम हैं। ब्रॉन्ज प्लान 699 रुपए से शुरु है, सिल्वर 849 रुपए से, गोल्ड प्लान 1,299 रुपए से, डायमंड प्लान 2,499 रुपए से, प्लेटिनम 3,999 रुपए से और टाइटेनियम का प्लान 8,499 रुपए से शुरु है।
टाइटेनियम प्लान
सबसे प्रीमियम प्लान टाइटेनियम प्लान है जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। यह प्लान 1 जीबीपीएस की स्पीड पर 5,000GB डेटा प्रदान करतता है। यह प्लान पूरे भारत में मुफ्त वॉयस कॉल, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा, टाइटेनियम प्लान में वीआर एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट सर्विस सपोर्ट है।
प्लेटिनम प्लान
प्लैटिनम प्लान, जो दूसरा सबसे प्रीमियम प्लान है, 3,499 रुपये में 1 जीबीपीएस पर 2500 जीबी डेटा प्रदान करता है। यह प्लान पूरे भारत में मुफ्त वॉयस कॉल, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सुरक्षा प्रदान करती है। इनके अलावा, प्लैटिनम प्लान में वीआर एक्सपीरियंस और प्रीमियम कंटेंट सर्विस सपोर्ट भी है।
डायमंड प्लान
डायमंड प्लान 2,499 रुपये में 500 एमबीपीएस पर 1,250GB + 250GB अतिरिक्त डेटा प्रदान करता है। यह योजना पूरे भारत में मुफ्त वॉयस कॉल, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सुरक्षा प्रदान करती है।
गोल्ड प्लान
गोल्ड प्लान में 1,299 रुपये में 250 जीबीपीएस पर 500 जीबी + 250 जीबी अतिरिक्त डेटा प्रदान किया जाता है। यह योजना पूरे भारत में मुफ्त वॉयस कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, शून्य-विलंबता गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सुरक्षा प्रदान करती है।
सिल्वर प्लान
सिल्वर प्लान यूजर्स को 849 रुपये में 100Mbps पर इंट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में 200GB + 200GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा। यह प्लान पूरे भारत में मुफ्त वॉयस कॉल, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, जीरो-लेटेंसी गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सुरक्षा का भी समर्थन करेगा।
जियो फाइबर का ऑफर और कीमत
JioFiber का मंथली प्लान 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये तक होगा। JioFiber के सभी प्लान अभी के लिए प्रीपेड हैं। कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किए जाएंगे। प्लान की शुरुआत 699 रुपये से है। प्लान की शुरुआत 100Mbps की स्पीड से होगी।
सभी प्लान्स की स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होगी, आप 1 Gbps तक की स्पीड पा सकते हैं और ज्यादातर टैरिफ में जियो के सभी सर्विस मिलेंगे। 699 रुपये वाले प्लान में सिर्फ इंटरनेट मिलेगा। 100GB डेटा खत्म होने के बाद 1mpbs की स्पीड मिलेगी।
- JioFiber में उपयोगकर्ताओं के पास 3, 6 और 12 महीने की योजनाएं उपलब्ध होंगी।
- बैंक टाई-अप के माध्यम से, Jio आकर्षक EMI योजनाएं प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को केवल मासिक EMI का भुगतान करके वार्षिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।
इन शहरों में मिलेगी जियो फाइबर की सुविधा
हालांकि अभी जियो फाइबर की सुविधा मुंबई, दिल्ली, कलकत्ता, जयपुर, हैदराबाद, सूरत, वडोदरा, नोएडा, गाजियाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, बैंगलोर, आगरा, वाइजैग, जमशेदपुर, पटना, पंजाब, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार, मेरठ, पोर्ट ब्लेयर और कई दूसरे शहरों में है। बता दें कि रिलायंस को अभी तक 1600 शहरों से रजिस्ट्रेश मिल रहे हैं। कंपनी की योजना इसे बाकी शहरों में भी बढ़ाने की है।
जियो फाइबर का वेलमकम ऑफर
तो वहीं जियो फाइबर के वेलकम ऑफर में कंपनी 4K सेट टॉप बाक्स के साथ एचडी एलईडी टीवी या 4K टीवी दे रही है। लेकिन यह फायदा उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो जियो फॉरएवर प्लान (एनुअल प्लान) लेगा। जियो के सेट टॉप बॉक्स से जियो फाइबर यूजर्स टीवी के साथ कंसोल जैसे गेमिंग एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।
आप इसमें वाईफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कॉलिंग की बात करें तो इसमें सिर्फ आपको डेटा के लिए पैसे देना होगा। कॉलिंग बिल्कुल मुफ्त होगी।
जियो फाइबर के रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करें
जियो फाइबर की सुविधा प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण कराने के लिए Www.jio.com पर जाएं या MyJio ऐप डाउनलोड करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications