कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सुविधा के लिए एसबीआई के साथ समझौता किया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सुविधा के लिए एसबीआई के साथ समझौता किया है। ताकि वह अपने सभी भागीदारों को सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान कर सके। वहीं ईएसआईसी ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। जानकारी दें कि इसके अनुसार ईएसआईसी के सभी लाभार्थियों को एसबीआई सीधे उनके बैंक खाते में ई-भुगतान की सेवा देगी। यह एकीकृत और स्वचालित प्रक्रिया होगी जिसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा।

ईएसआई का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा
जानकारी के मुताबिक बैंक ई-भुगतान से ईएसआईसी के लाभार्थियों के साथ-साथ अन्य भुगतान पाने वालों को भी वास्तविक समय में फायदा पहुंचाएगा। यह समय की बचत और भुगतान में देरी को कम करेगा। इस सुविधा से ईएसआईसी के सभी हिस्सेदारों को लाभ होगा। ईएसआई योजना का लाभ उन कर्मचारियों को मिलता है, जिनकी मासिक आय 21 हजार रुपये से कम हो और जो कम से कम 10 कर्मचारियों वाली कंपनी में काम करते हों। आपको बता दें कि 2016 तक मासिक आय की सीमा 15 हजार रुपये थी, जिसे 1 जनवरी, 2017 से बढ़ाकर 21 हजार रुपये किया गया था।
ईएसआईसी के देशभर में हैं 151 अस्पताल
वहीं फिलहाल देश भर में ईएसआईसी के 151 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अभी तक ईएसआईसी अस्पताल में ईएसआईसी के कवरेज में शामिल लोगों को ही इलाज की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया है।
जानें इस योजना के फायदे
- ईएसआई में पंजीकृत व्यक्ति अपने तथा अपने परिवार के सदस्य का चिकित्सा उपचार कराने का हकदार होता है।
- चिकित्सा सुविधा हेतु डिस्पेंसरी का उपलब्ध होना।
- ईएसआई हॉस्पिटल में कैशलेस सेवा का उपलब्ध होना।
- महिला कर्मचारी मातृत्व लाभ लेने की पात्र होंगी।
- कुछ निश्चित परिस्थितियों में व्यक्ति इस अधिनियम के तहत बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
