आपको जियो फाइबर के लॉन्चिंग के बारे में बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि आपको इसमें क्या-क्या ऑफर मिलेगा।
लंबे इंतजार के बाद आज वो समय आ गया है जब जियो फाइबर को लॉन्च किया जाएगा। जी हां रिलायंस जियो ने आज के लिए ही पिछले महीने यह वादा किया था कि 5 सितंबर को ब्रॉडबैण्ड सर्विस जियो गीगाफाइबर की लॉन्चिंग की जाएगी। दरअसल रिलायंस ने भारत में अपनी टेलीकॉम सर्विस 5 सितंबर 2016 में शुरु की थी, इसी कारण से आज उसकी तीसरी सालगिरह है और इसी मौके को खास बनाने के लिए आज जियो द्वारा जियो फाइबर की कमर्शियल लॉन्चिंग की जाएगी।

उम्मीद की जा रही है कि जियोफाईबर के साथ लॉन्च ऑफर के तौर पर एक फ्री सेट टॉप बॉक्स, जीरो इंस्टॉलेशन चार्ज और 1-2 महीने के लिए कॉम्प्लिमेंट्री प्लान दिया जा सकता है।
तो वहीं यदि प्लान्स की बात करें तो जियो द्वारा आज ब्रॉडबैण्ड प्लान्स की पूरी जानकारी दी जाएगी। आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहले ही बता दिया है कि जियोफाइबर के मंथली प्लान्स 700 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के होंगे। इन प्लान्स में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड भी दी जाएगी।
आपको बता दें कि फाइबर केबल टेक्नोलॉजीज की मदद से जियो फाइबर ट्रिपल प्लान के साथ होगा। जहां लैंडलाइन, टीवी और ब्रॉडबैण्ड सेवाओं को बंडल किया जाएगा। जो भी ग्राहक जियोफाइबर कनेक्शन लेंगे उन्हें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ मुफ्त लैंडलाइन कनेक्शन मिलेगा। साथ ही भारी भरकम डेटा भी दिया जाएगा।
इसके अलावा एक्सपर्ट का मानना है कि जियोफाईबर से डीटीएच कंपनियों के कारोबार को तगड़ी टक्कर मिल सकती है। इससे पहले भारती एयरटेल ने इसी सप्ताह अपने एक्सट्रीम मंच पर 3,999 रुपए में नए सेट-टॉप बॉक्स देने की घोषणा की है। इस पर कंपनी वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल उपकरण की सामग्री उपलब्ध कराएगी। फिलहाल, कुछ प्रमुख ओवर द टॉप खिलाड़ियों मसलन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार की सुविधा नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
