सितंबर महीने में कई त्योहार, व्रत होने के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। इन दिनों बैंको में कोई काम नहीं होता।
नई दिल्ली: सितंबर महीने में कई त्योहार, व्रत होने के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। इन दिनों बैंको में कोई काम नहीं होता। सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्र भी शुरू होने वाले हैं। आपको बता दें कि एक सितंबर 2019 यानी रविवार से देश में कई नियमों में बदलाव किया गया है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सितंबर महीने से बैंकिग, ट्रैफिक, बीमा, टैक्स, आधार कार्ड और पैन से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनमें से कुछ आपको राहत देंगे तो कुछ आपकी सेविंग्स से होने वाले फायदे को कम करेंगे। दूसरी ओर ई-वॉलेट के लिए केवाईसी भी कराना जरूरी है, नहीं तो आपका ई-वॉलेट बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि ऑनलाइन रेल टिकट बुक करना महंगा होने जा रहा था, लेकिन फिलहाल आईआरसीटीसी ने अपने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है। अब आप भी एक नजर में जानिए 1 सितंबर से होने वाले खास बदलावों की पूरी लिस्ट।

किस राज्य में कब-कब सितंबर में बंद रहेंगे बैंक
2 सितंबर: दो सितंबर को गणेश चतुर्थी थी। इस दिन पुडुचेरी, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दादरा व नागर हवेली, दमन व दीउ, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में बैंकों की छुट्टी रही।
3 सितंबर: गणेश चतुर्थी की गोवा में बैंकों की छुट्टी होगी।
7 सितंबर: बाबा श्री चंदजी जयंती पर बैंकों की छुट्टी पंजाब में होगी।
8 सितंबर: तेजा दशमी पर राजस्थान में बैंकों की छुट्टी होगी।
8 सितंबर: रामदेव जयंती पर राजस्थान में बैंकों की छुट्टी होगी।
10 सितंबर: ओणम पर केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।
10 सितंबर: मुहर्रम की छुट्टी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, पंजाब, दमन व दीउ, केरल, नागालैंड, पुडुचेरी और त्रिपुरा को छोड़कर सभी जगह होगी।
11 सितंबर: Thiruvonam पर केवल केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।
12 सितंबर: इंद्रा जात्रा पर सिक्किम में बैंकों की छुट्टी होगी।
13 सितंबर: श्री नारायण गुरु जयंती पर केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।
21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधी पर केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।
23 सितंबर: Heroes' Martyrdom डे पर हरियाणा में बैंकों की छुट्टी होगी।
28 सितंबर: भगत सिंह जयंती पर पंजाब में बैंकों की छुट्टी होगी
28 सितंबर: महालया पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उड़ीसा और कर्नाटक में बैंकों की छुट्टी होगी।
28 सितंबर: बठुकम्मा के पहले दिन पर तेलंगाना में बैंको का अवकाश रहेगा।
उक्त डिटेल्स में विशेष परिस्थिति में फेरबदल संभव है। इसके अतिरिक्त महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। अगर महीने में पांच शनिवार हों, तो दूसरे और पांचवें शनिवार को अवकाश रहता है। इस तरह इस महीने बैंक 14 और 28 सितंबर को बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications