यहां पर आपको रिलायंस जियो गेट एप के बारे में बताएंगे जो कि आपके घर की सुरक्षा के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।
रिलायंस जियो अब घरों की सिक्योरिटी में भी अपना हाथ अजमा रहा है। जी हां रिलायंस ने जियो गेट को लॉन्च कर दिया है जिससे अब आपके घर की सुरक्षा होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि कल यानी 5 सितंबर को देश भर में रिलायंस जियो फाइबर को लॉन्च करने वाला है। जिसके अंतर्गत यूजर्स को हाईस्पीड ब्रॉडबैण्ड सर्विस का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस सर्विस में स्मार्ट होम सॉल्यूशन भी उपलब्ध होगा। तो आइए जानते हैं रिलायंस जियो गेट एप बारे में विस्तार से -
सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस
Jio Gate एक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस है। इसे लॉन्च करने के साथ ही कंपनी बाजार में पहले से मौजूद माई गेट, अपार्टमेंट अड्डा, अपना कॉम्पेक्स और स्मार्ट गार्ड जैसे बड़े-बड़े एप को टक्कर देने की भी तैयारी में है। ये एप पहले से ही बहुत पापुलर हैं इन्हें चुनौती देना रिलायंस के लिए थोड़ा कठिन पड़ सकता है।
जियो गीगा फाइबर क्या है इसके प्लान से संबंधित पूरी जानकारी
एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
आपको बता दें कि Jio Gate एप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जिसे यूजर्स Google Play Store और एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को लॉन्च करने के पीछे कंपनी मुख्य फोकस कम्यूनिटी फंक्शन जैसे कि विजिटर मैनेजमेंट पर नजर रखना है। साथ ही इस एप की मदद से आपको अपने डेली स्टाफ, डिलीवरी पर्सन और कैब आदि के आने-जाने की जानकारी मिलेगी।
इंटरकॉम डिवाइस के रुप में आसानी से कर सकेंगे उपयोग
जियो गेट एप में यूजर्स की सुविधा के लिए कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें आप एक इंटरकॉम डिवाइस के रूप में अपने स्मार्टफोन में आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप कभी भी कहीं भी अपार्टमेंट में आने वाले विजेटर्स को अंदर या बाहर जाने की परमिशन दे सकते हैं। इसमें एक पैनिक अलर्ट सुविधा भी दी गई है जो कि यूजर्स को किसी भी इमरजेंसी के समय लाइव लोकेशन शेयर की करने की सुविधा देता है।
कब शुरु होगी सर्विस
तो वहीं रिलायंस जियो ने अपने एप डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि हम सिक्योरिटी मैनेजमेंट का तरीका बदल रहे हैं। हम आपके घर को ज्यादा सुरक्षित बना रहे हैं। साथ ही अपराध मुक्त और चोरी मुक्त माहौल को बढ़ावा दे रहे हैं। कंनपी इस सेवा को कब शुरू करेगी इस बारे में वर्तमान में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सर्विस शुरु होने के बाद ही इसके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फिलहाल, जियो यूजर्स कल का इंतजार कर कर रहे हैं जब ब्रॉडबैण्ड सर्विस जियो फाइबर को लॉन्च किया जाएगा।
विभिन्न महानगरीय शहरों में अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहने वाले भारतीयों की बढ़ती संख्या के साथ अपराध भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षित करने के लिए इस तरह के सुरक्षा एप की जरुरत पड़ रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications