भारत की इस्पात क्षेत्र की बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने सोमवार को दक्षिणी वेल्स शहर न्यूपोर्ट में अपने कारखाने को बंद करने की घोषणा की है।
पूरे दुनिया की अर्थव्यवस्था जैसे इधर-उधर हो गई है। मंदी का असर हर ओर देखने को मिल रहा है। अब भारत की इस्पात क्षेत्र की बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने सोमवार को दक्षिणी वेल्स शहर न्यूपोर्ट में अपने कारखाने को बंद करने की घोषणा की है। इससे ब्रिटेन के इस कारखाने की 400 नौकरियां प्रभावित होंगी। टाटा स्टील ने कहा कि उसने अपने वैश्विक कोजेंट इलेक्ट्रिकल स्टील्स खंड के तहत कनाडा और स्वीडन के शेयरों की बिक्री का करार कर लिया है लेकिन सभी विकल्प तलाशने के बावजूद वह ओर्ब इलेक्ट्रिक स्टील्स संयंत्र के लिए रास्ता नहीं ढूंढ पाई।

इस बारे में टाटा स्टील के यूरोपीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक एडम ने कहा कि ओर्ब एलेक्ट्रिकल स्टील्स को उल्लेखनीय रूप से घाटा हो रहा है। यूरोपीय इस्पात उद्योग की चुनौतियों से जूझ रहा है। हमें आगामी बरसों में भी ओर्ब के कारोबार के मुनाफे में लौटने की संभावना नहीं दिख रही है। एडम ने कहा, ने 'मैं इस बात को समझता हूं कि सभी प्रभावित लोगों के लिए यह खबर काफी दुखी करने वाली है। हम उन्हें समर्थन देने का पूरा प्रयास करेंगे।
टाटा स्टील ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सभी विकल्पों की खोज करने के बावजूद, टाटा स्टील ऑर्ब इलेक्ट्रिकल स्टील के लिए आगे का रास्ता नहीं तलाश पा रही है और इसलिए इस साइट को बंद करने का प्रस्ताव है।
पिछले मई में, इसने पांच गैर-प्रमुख व्यवसायों की संभावित बिक्री का पता लगाने की योजना की घोषणा की, जिससे यह अपने रणनीतिक बाजारों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सके। Kalzip और Firsteel के लिए खरीदार पाए गए हैं जो 275 नौकरियों को सुरक्षित करने में मदद कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
