मोदी है तो मुमकिन है स्टेटमेंट अब सार्थक साबित होता नजर आ रहा है। अब मजदूरों के लिए भी अच्छे दिन आने वाले हैं। जी हां क्योंकि ग्रामीणों को रोजगार देने वाली फ्लैगशिप योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित (मनरेगा) योजना को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी योजना बनाई है। योजना के अनुसार, केंद्र सरकार मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को बेहतर रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दिलाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के लिए मजदूरों को रोजाना 200-250 रुपए का भत्ता भी दिया जाएगा।

इकोनॉमिक्स टाइम्स कि रिर्पोट के अनुसार इन मनरेगा मजदूरों को देशभर में फैले कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ समझौता किया है। इन मजदूरों को कृषि विज्ञान केंद्रों पर ऑर्गेनिक खाद का निर्माण और कृषि उत्पादों के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पर ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा का कहना है कि 18 से 35 वर्ष की आयुवर्ग वाले मनरेगा मजदूरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा अमरजीत सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मनरेगा मजदूरों को राजमिस्त्री और प्लंबर का कार्य का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 40 दिन का ऑन साइट प्रशिक्षण भी शामिल होगा। सिन्हा ने बताया कि अभी भी मजदूरी चुनने के डर से काफी श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने से मना कर देते हैं। तो वहीं इस डर को खत्म करने के लिए प्रशिक्षण लेने वालों को हर रोज 200 से 250 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मोदी 2.0 सरकार के 100 दिनी एजेंडा में शामिल है। आपको बता दें कि अक्टूबर के अंत तक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications