मंगलवार को सोने और चांदी के दामों काफी बढ़त देखने को मिली है।
मंगलवार को सोने और चांदी के दामों काफी बढ़त देखने को मिली है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 595 रुपये की छलांग लगाकर 40,195 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने का यह 29 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है। 29 अगस्त को यह 40,220 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। हालांकि, उसके बाद लगातार तीन कारोबारी दिवस में गिरावट रही।
चांदी में भी तेजी
बता दें कि स्थानीय बाजार में चांदी में भी तेजी रही। यह 270 रुपये चढ़कर 49,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो इसका रिकॉर्ड स्तर है। चांदी के सिक्कों की कीमत भी 30 रुपये के बाद अब तक के उच्च्तम स्तर पर पहुंच गयी। विदेशों में सोना हाजिर 5.65 डॉलर चमककर 1,531.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 11.90 डॉलर की छलांग लगाकर 1,541.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से जारी व्यापार युद्ध के गहराने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी आयी है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका से भी निवेश पीली धातु का रुख कर रहे हैं। हालांकि, मजबूत डॉलर के कारण सोने की वृद्धि सीमित रही। आंतरिक बाजार में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चढ़कर 18.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
लगातार तीन दिन के बाद लौटी तेजी
स्थानीय बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी है। सोना स्टैंडर्ड 595 रुपये उछलकर 40,195 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,025 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपये की मजबूती के साथ 30,300 रुपये पर रही। चांदी हाजिर 270 रुपये की बढ़ोतरी में 49,070 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही। भविष्य में कीमतों में तेज वृद्धि की आशंका में चांदी वायदा 1,100 रुपये चढ़कर 47,840 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 30-30 रुपये चढ़कर क्रमशः 1,030 रुपये और 1,040 रुपये के भाव बिके।
यहां देखें अपने शहर में सोने-चांदी का दाम
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications