यहां पर आपको बताएंगे कि भीम एप से पेमेंट करने पर कौन-कौन से ऑफर और फायदे मिलेंगे।
यदि आप भी भीम एप यूज करते हैं तो आपके लिए इस एप से संबंधित कई ऑफर और फायदे बताने जा रहे हैं। भीप एप भारत सरकार का डिजिटल पेमेंट एप है जिसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अक्सर नए-नए ऑफर आते रहते हैं। देश के राष्ट्रीय पेमेंट कॉरपोरेशन ने BHIM UPI के जरिए पेमेंट करने पर लगने वाले मर्चेंट निर्धारण रेट (MDR) में बड़ा बदलाव किया है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन के अनुसार अब 100 रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। इससे फुटकर निर्माताओं को मदद मिलेगी।

आपको बता दें कि भीम एप के जरिए ट्रांजेक्शन करने पर अभी तक 2000 रुपये के लेनदेन पर 0.25 प्रतिशत और 2000 रुपये से अधिक लेनदेन पर 0.65 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज किया जाता है, अब इसमें 100 रुपये तक के लेनदेन को किसी भी चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होगी।
भीम एप (BHIM-Bharat Interface for Money) पैसों के डिजिटल लेनदेन के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा शुरू किया गया था। इस एप को आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके 20,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। एक दिन में 40,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है और एक दिन में किसी बैंक से 20 बार ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
यहां पर आपको बता दें कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट वह फीस है, जो दुकानदार कार्ड से पेमेंट करने पर आपसे लेता है। जब आप कोई खरीदारी करने पर कार्ड से पेमेंट करते हैं तो दुकानदार अक्सर कहते हैं कि कार्ड से पेमेंट करने पर आपको कुल पेमेंट का कुछ प्रतिशत अलग से भुगतान करना होगा। इसे आप कार्ड से पेमेंट करने की फीस भी कह सकते हैं। एमडीआर से हासिल राशि दुकानदार को नहीं मिलती है। तो वहीं कार्ड से होने वाले हर पेमेंट के एवज में उसे एमडीआर चुकानी पड़ती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
