यहां पर आपको गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे।
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशबरी है क्योंकि अब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद एनसीआर के दूसरे एयरपोर्ट हिंडन (गाजियाबाद) से उड़ान सेवा शुरु होने जा रही है। डियन एयरफोर्स-डे के मौके पर 8 अक्टूबर को हिंडन टर्मिनल से घरेलू उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। यहां से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू होगी।

मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यहां से हैरिटेज एविएशन का 9 सीटर विमान उड़ेगा। जल्द ही इसके टिकटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस बाबत आधिकारिक निर्णय ले लिया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, हिंडन से नौ शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। सबसे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जाने वाले लोगों को यहां से सुविधा मिल सकेगी। एयर हैरिटेज नामक कंपनी का नौ सीटर विमान पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा। पिथौरागढ़ के छोटे रनवे को देखते हुए नौ सीटर विमान भेजने का निर्णय लिया गया है। 8 अक्टूबर को यह पहली बार होगा। इसमें अधिकतम किराया 2500 रुपए (रिजोनल कनेक्टिविटी स्कीम) होगा।
हिंडन हवाई अड्डे को उड़ान योजना के तहत बनाया गया है। हिंडन से इंडिगो एयरलाइन, हेरिटेज एविएशन, गोड़ावत एयरलाइन और टर्बो एयरलाइंस को उड़ान भरने की इजाजत मिली है। इस हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर के नागरिकों को मिलेगा, जो अभी तक हवाई जहाज में चढ़ने के लिए दिल्ली जाते हैं।
वहां से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), नासिक (महाराष्ट्र), कन्नूर (केरल) फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) हुबली (कर्नाटक) शिमला (हिमाचल प्रदेश), कालाबुर्गी (कर्नाटक) और गुजरात के जातगर के लिए उड़ान शुरू होगी। कुछ समय तक सफल संचालन के बाद गोरखपुर, इलाहाबाद, कोलकाता, लखनऊ आदि रूटों पर भी उड़ान शुरू की जाएंगीं।
आपको बता दें कि इस टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ चेक-इन काउंटर, चार जांच बूथ, दो आगमन स्थल और 90 गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। तो वहीं प्रति घंटे टर्मिनल पर 300 यात्रियों की आवाजाही की सुविधा होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
