गोल्ड से ज्यादा बढ़ा चांदी का रेट, जानिए 1 हफ्ते में कितना बढ़े दाम

नई दिल्ली। बीते हफ्ते यानी अगस्त 2019 के अंतिम हफ्ते में भी सोना और चांदी का रेट बढ़ता ही रहा। इस हफ्ते में जहां सोना के रेट में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई वहीं चांदी के रेट में काफी तेजी देखी गई। इस हफ्ते में सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा तो चांदी के रेट में दो हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। जानकारों की माने तो सोना और चांदी के रेट में अभी नरमी आने की उम्मीद काफी कम है।

क्यों बढ़ रहे सोना और चांदी के रेट

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के बाद से लगातार सोना और चांदी के रेट बढ़ रहे हैं। इनमें और तेजी तब देखने को मिली जब चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स लगाया तो बदले में अमेरिका ने चीनी उत्पादों के आयात पर 5 फीसदी का टैक्स और बढ़ा दिया। इसके बाद अचानक गोल्ड के रेट में और बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जानकारों का कहना है कि जब तक अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर का हल नहीं निकलता है, तब तक गोल्ड के रेट में कमी आना कठिन है।

gold rate

पिछले हफ्ते कितना बढ़े गोल्ड और सिल्वर के रेट

बीते हफ्ते जहां गोल्ड के रेट केवल 50 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़े, वहीं चांदी के दाम 2150 रुपये प्रति किलो बढ़ गए। इसके अलावा चांदी के सिक्के के रेट में भी सबसे ज्यादा 6000 रुपये प्रति सैकड़ा की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

जानिए बीते शुक्रवार के सोना और चांदी के रेट

-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम = 39,720 रुपये
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 39,530 रुपये
-चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम = 48,600 रुपये
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम = 48,600 रुपये
-सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा = 1,00,000 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा = 1,01,000 रुपये
-गिन्नी प्रति 8 ग्राम = 30,100 रुपये

जानिए बीते सोमवार के सोना और चांदी के रेट

-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम = 39,670 रुपये

-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 39,500 रुपये
-चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम = 46,450 रुपये
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम = 45,291 रुपये
-सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा = 94,000 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा =95,000 रुपये
-गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 29,500 रुपये

क्यों बढ़ रहे गोल्ड के रेट

क्यों बढ़ रहे गोल्ड के रेट

दरअसल चीन और अमेरिका में ट्रेड वार चल रहा है। इसके चलते दुनियाभर की सरकारें गोल्ड में निवेश बढ़ा रही हैं। इसके चलते गोल्ड की मांग उसकी आपूर्ति से ज्यादा हो गई है। गोल्ड में इस समय मांग बढ़ने का कारण सरकारों को डॉलर के विकल्प के रूप में अपने विदेश मुद्रा भंडार में कुछ हिस्सा गोल्ड के रूप में रखना है। हालांकि दुनिया के ज्यादातर देश अपने विदेश मुद्रा भंडार में गोल्ड को रखते हैं, लेकने पिछले कुछ माह से यह हिस्सा बढ़ाया जा रहा है। इसमें भारत और चीन भी शामिल हैं।

निवेशक क्या करें

निवेशक क्या करें

गोल्ड का दाम अचानक 30000 रुपये बढ़कर 40000 रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन अभी भी अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। ऐसे में इसका दाम और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन अगर अमेरिका और चीन के बीच अचानक ट्रेड वॉर खत्म हो जाता है तो गोल्ड के रेट में अचानक तेज गिरावट भी आ सकती है। ऐसे में निवेश के लिए गोल्ड खरीदने वाले संभल कर ही खरीदारी करें।

सोने ने दिया शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न

सोने ने दिया शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न

जहां तक अगस्त 2019 में रिटर्न देने की बात है तो गोल्ड का रिटर्न शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड सहित अन्य विकल्पों से ज्यादा रहा है। म्यूचुअल फंंड स्कीम कोटक वर्ल्ड गोल्ड फंड ने अगस्त 2019 में 14.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं डीएसपी वर्ल्ड गोल्ड फंड ने भी अगस्त 2019 में 10.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न बैंक की 1 साल की एफडी से ज्यादा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+