यहां पर आपको अगस्त महीने के जीएसटी संग्रह के बारे में बताएंगे।
जीडीपी में गिरावट के बाद अब जीएसटी कलेक्शन में भी गिरावट आ गई है। जी हां अगस्त महीने का जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ से लुढ़ककर 98,203 करोड़ रुपए ही हुआ है। राजस्व विभाग की रिर्पोट के अनुसार GST के जरिये अगस्त में कुल 98,203 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सिर्फ इंपोर्ट से मिली है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल जीएसटी कलेक्शन 98,203 करोड़ रुपये में केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा है। 98 हजार करोड़ में से 17,733 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार की है, जबकि 24,239 करोड़ राशि राज्यों को मिली है, तो वहीं 48,958 करोड़ रुपये आईजीएसटी से मिले हैं।
तो वहीं राजस्व विभाग के अनुसार जुलाई से लेकर 31 अगस्त 2019 तक कुल 75.80 लाख लोगों ने जीएसटीआर 3 बी के तहत रिटर्न भरा है। जिससे केंद्र सरकार को लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
आपको बता दें कि वस्तुओं और सेवा के ऊपर लगने वाले कर के दो हिस्से होते हैं, जिनमें से एक हिस्सा केंद्र और दूसरा राज्य सरकार के पास जाता है। इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में कुल 93,960 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। पिछले साल के अगस्त महीने की तुलना में इस साल जीएसटी कलेक्शन में 4.51 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बता दें कि जुलाई -2019 में यह राशि 1,02,083 करोड़ रुपये थी। तो वहीं जून में यह राशि 99,939 करोड़ रुपये रही। इस तरह से जून और जुलाई की तुलना में अगस्त में गिरावट दर्ज की गई है।
जैसा कि आप जानते हैं कि जीएसटी के पहले जीडीपी का झटका लगा है। देश की विकास दर में गिरावट दर्ज हुई है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 5.8 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हो गई। अगर सालाना आधार पर तुलना करें तो लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट है। एक साल पहले इसी तिमाही में जीडीपी की दर 8 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications