नई दिल्ली। आमतौर पर कहा जाता है कि सबसे अच्छा रिटर्न शेयर बाजार देता है, लेकिन बीते माह यानी अगस्त 2019 में गोल्ड के चलते म्यूचुअल फंड का रिटर्न सुधरा। नहीं तो शेयर बाजार की गिरावट के चलते इक्विटी म्यूचुअल फंड का रिटर्न काफी घट गया था। म्यूचुअल फंड दो तरह से गोल्ड में निवेश करते हैं। एक तो वह म्युचुअल फंड होते हैं जो सीधे गोल्ड में पूरा निवेश करते हैं। ऐसे म्यूचुअल फंड को गोल्ड म्यूचुअल फंड कहा जाता है। लेकिन कई सारी म्यूचुअल फंड की स्कीम ऐसी हैं, जो अपने कुल निवेश का एक हिस्सा गोल्ड में निवेश करते हैं। अगस्त 2019 में ऐसे ही म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को सहारा दिया। जिन स्कीम का गोल्ड में निवेश था, उनका रिटर्न काफी अच्छा रहा, वहीं जिन स्कीम ने गोल्ड में निवेश नहीं किया था, उनका रिटर्न अच्छा नहीं रहा। आइये जानते हैं अगस्त 2019 में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम कौन सी रहीं।
अगस्त 2019 में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टॉप 10 म्यूचुअल फंड
-कोटक वर्ल्ड गोल्ड फंड ने दिया अगस्त 2019 में 14.08 फीसदी का रिटर्न
-डीएसपी वर्ल्ड गोल्ड फंड ने दिया अगस्त 2019 में 10.12 फीसदी का रिटर्न
-एक्सिस स्मॉल कैप फंड ने दिया अगस्त 2019 में 5.00 फीसदी का रिटर्न
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ ग्लोबल रियल एस्टेट फंड ने दिया अगस्त 2019 में 4.61 फीसदी का रिटर्न
-रिलायंस ईटीएफ कन्सम्प्शन फंड ने दिया अगस्त 2019 में 4.29 फीसदी का रिटर्न
-टाटा इंडिया कंज्यूमर फंड ने दिया अगस्त 2019 में 3.75 फीसदी का रिटर्न
-एसबीआई ईटीएफ क्वालिटी फंड ने दिया अगस्त 2019 में 3.67 फीसदी का रिटर्न
-टाटा डिजिटल इंडिया फंड ने दिया अगस्त 2019 में 3.66 फीसदी का रिटर्न
-मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 30 फंड ने दिया अगस्त 2019 में 3.62 फीसदी का रिटर्न
-डीएसपी ग्लोबल एलोकेशन फंड ने दिया अगस्त 2019 में 3.54 फीसदी का रिटर्न
गोल्ड क्यों माना जाता है सबसे अच्छा निवेश
आमतौर पर गोल्ड को निवेश का सबसे सुरक्षित जरिया माना जाता है। ऐसा इसलिए है कि गोल्ड दशकों से लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। हालांकि गोल्ड ने साल दर साल अच्छा रिटर्न दिया है, लेकिन इसका रिटर्न एकदम से लोगों को करोड़पति नहीं बनाता है। लेकिन अगर गोल्ड में लगातार निवेश किया जाए यह वाकई में लोगों को करोड़पति बना सकता है। म्यूचुअल फंड मे हर माह निवेश के माध्यम को सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप कहा जाता है। जानकारों के अनुसार यह म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे अच्छा माध्यम है।
क्या होता है म्यूचुअल फंड सिप
म्यूचुअल फंड में सिप यानी एसआईपी निवेश का माध्यम है। यह ठीक उसी तरह होता है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी होता है। इस माध्यम मे हर माह एक तय तारीख को निवेश किया जाता है। यह निवेश बैंक के माध्यम से अपने आप म्यूचुअल कंपनी में चला जाता है और जो स्कीम आपने चुनी है उसमें निवेश हो जाता है। हर माह निवेश होने के चलते यह आपके निवेश की अच्छी ऐवरेजिंग करा देता है। फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार यह म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि इनकी राय है म्यूचुअल फंड के माध्मम से निवेश लम्बे समय के लिए करना चाहिए। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है एक तो आपके निवेश की अच्छी एवरेजिंग हो जाती है और दूसरा इक्विटी मार्केट लम्बे समय में अच्छा रिटर्न भी देता है। इस प्रकार लम्बे समय के निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
