जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को अब मेट्रो ट्रेन का भी सफर करने को मिलेगा। जी हां अब जल्द ही कश्मीर में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद अब बहुत जल्द दिल्ली की तरह कश्मीर में भी मेट्रो रेल दौड़ेंगी। इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। मनी भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुका है और साल 2020 से श्रीनगर मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि श्रीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। श्रीनगर में 25 किलोमीटर लंबी मेट्रो ट्रेन परियोजना होगी और यह दो चरणों में बनेगा। इसे कॉरिडोर -1 और कॉरिडोर -2 में बांटा गया है। एक कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनेंगे। कॉरीडोर सहित कुल 24 श्रेणियों के साथ मेट्रो प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा। बता दें कि इस परियोजना को तैयार करने में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।
तो वहीं श्रीनगर का यह मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा एलिवेटेड होगा। साथ ही टोकन और स्मार्ट कार्ड का प्रयोग किया जाएगा। यहां 3 डिब्बों वाली मेट्रो सबसे पहले शुरू होगी। एक डिब्बे में लगभग 250 लोग एकसाथ यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों में श्रीनगर मेट्रो 17 घंटे चलेगी तो सर्दियों में ये मेट्रो 14 घंटे चलेंगी। सभी स्टेशन के बाहर से मिनी फीडर बस भी चलेगी।
इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। सभी मेट्रो स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा, बैग बैनर, बम डिटेक्शन उपकरण, मेमोरी सेट और स्निफर डॉग्स उपलब्ध रहेंगे।
जब से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाई गई है तब से यहां पर विकास संबंधी कार्य जोरों पर हो रहे हैं। प्रदेश में कारोबार, निवेश जैसे कार्य शुरु किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार ने कई सरकारी योजनाएं भी यहां पर लागू कर दी हैं जो कि प्रदेशवासियों के लिए काफी अच्छी खबर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications