नौकरी करने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। पीएफ अकाउंट पर ज्यादा ब्याज मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
नई दिल्ली: नौकरी करने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। पीएफ अकाउंट पर ज्यादा ब्याज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जी हां भविष्य निधि खाते पर ज्यादा ब्याज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ (ईपीएफ) पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसको लेकर वित्त मंत्रालय तैयार हो गया है। श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच ब्याज दर को लेकर सहमति बन गई है। वित्त मंत्रालय ब्याज दरों को जल्द नोटिफाई कर देगा। इसका सीधा फायदा 6 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा।

8.65 फीसदी की दर से पीएफ खाताधारकों को मिलेगा ब्याज
आपको बता दें कि यह पिछले छह महीने से पीएफ खाते की ब्याज दरों पर सहमति नहीं बन पाई थी। इससे पहले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में ब्याज दरें 8.55 फीसदी थी। ऐसे ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा होगा। पीएफ की ब्याज दरों को लेकर लंबे समय से वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय में सहमतिन नहीं बन पा रही थी। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया है कि 8.65 फीसदी की दर से पीएफ खाताधारकों को ब्याज मिलेगा। इसको लेकर जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा।
ये भी जानें
- वहीं अगले हफ्ते ब्याज दरों को नोटिफाई कर दिया जाएगा। नोटिफाई होने के बाद सभी प्रोविडेंट फंड खाताधारकों के लिए खाते में ब्याज क्रेडिट कर दिया जाएगा।
- जबकि इससे पहले 2017-18 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दी थी। जबकि, इससे पहले वित्त वर्ष 2015-16 में ब्याज दरें 8.80 फीसदी थी।
- आपको बता दें कि 8.65 फीसदी की दर सरकार की अन्य छोटी बचत स्कीमों पर उपलब्ध ब्याज से ज्यादा है।
- वहीं छोटी बचत स्कीमों के रिटर्न की बेंचमार्किंग मार्केट रेट पर होती है। ईपीएफओ के 6 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। यह संगठन 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रिटायरमेंट सेविंग को मैनेज करता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
