बैंकों के विलय को लेकर रेटिंग एजेंसी मूडी ने एक पॉजिटिव साइन कहा है।
कल यानी शुक्रवार को बैंकों का महाविलय हुआ है जिसके तहत वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 सरकारी बैंकों का मर्जर कर 4 बड़े बैंकों की घोषणा की है। साथ ही 6 छोटे-बैंकों का 4 बड़े बैंकों में विलय कर दिया गया है। इस पर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भविष्य में अच्छे दिन आने की संभावना व्यक्त की है।

इस तरह अब देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 18 से घटकर 12 हो गई है। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय का ऐलान किया गया था। सरकार के इस कदम की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सराहना की है। फिलहाल मूडीज का कहना है कि इससे क्रेडिट मेरिट में तत्काल कोई सुधार नहीं होगा।
मूडीज के अनुसार, सभी बैंकों की करदान क्षमता की स्थिति पूरी तरह कमजोर है। लेकिन, बैंकों के मर्जर से उनका संचालन सार्थक होगा और कॉरपोरेट जैसे खंड में उनकी प्रतिस्पर्धी स्थिति में मदद मिलेगी, जहां उनके ग्राहक वॉलेट खंड कम है, और खुदरा ऋण में, जहां उनका संचालन मंद है।
मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस के फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ग्रुप के उपाध्यक्ष, श्रीकांत वादलमणि ने कहा कि इससे बैकों को टेक्नोलॉजी में निवेश करने में भी मदद मिलेगी, जहां वे निजी क्षेत्र के बैंकों की तुलना में काफी कमजोर हैं।
उन्होंने कहा, "ये कदम ढ़ाचागत ग्रोथ के लिए वृद्धिशील हैं, और उनके क्रियान्वयन की गुणवत्ता उनके प्रभावशीलता को निर्धारित करेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि मर्जर कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार का मौका देगा, और बैंक बोर्ड की कार्यप्रणाली सुधारने को घोषित उपाय उस दिशा में एक कदम है।
उल्लेखनीय है कि देश में जारी मंदी से निपटने के क्रम में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों को जारी रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 10 सरकारी बैंकों को मिलाकर चार बैंक बनाने की घोषणा की।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
