अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक में है तो यह खबर आपके लिए वाकई महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक में है तो यह खबर आपके लिए वाकई महत्वपूर्ण है। देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने एक महीने में दूसरी बार फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में बदलाव किए हैं। एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट घटाने के बाद सभी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर रहे हैं। बड़ा ऐलान: पीएनबी में होगा 2 बैंकों का मर्जर, बनेगा दूसरा बड़ा बैंक ये भी पढ़ें
एक महीने में दूसरी बार एफडी की ब्याज दरें घटाई
एक महीने में यह दूसरा मौका है जब एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाए हैं। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के एफडी पर बैंक 3.50 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रही है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक आम नागरिक से आधा फीसदी ज्यादा ब्याज देती है।
जानें बैंक की लेटेस्ट एफडी रेट
एचडीएफसी बैंक के लेटेस्ट एफडी रेट्स (2 करोड़ रुपये से कम) आम नागरिक के लिए
7 से 14 दिन- 3.50%
>> 15 से 29 दिन- 4.25%
>> 30 से 45 दिन- 5.15%
>> 46 से 60 दिन- 5.65%
>> 61 से 90 दिन- 5.65%
>> 91 दिन से 6 महीना- 5.65%
>> 6 महीना 1 दिन से 9 महीना- 6.25%
>> 6 महीना 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.35%
1 साल और 2 साल की एफडी
वहीं 2 करोड़ रुपये से कम का एफडी अगर आप एक साल के लिए कराते हैं तो एचडीएफसी बैंक 6.90 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर एक साल एक दिन से लेकर दो साल के लिए एफडी करते हैं तो एचडीएफसी बैंक 6.80 फीसदी ब्याज देता है।
2 साल और 5 साल की एफडी
लॉन्ग टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट दो साल औऱ 5 साल की मैच्योरिटी पर एचडीएफसी बैंक 7 फीसदी से 7.1 फीसदी ब्याज दे रहा है.
दो साल एक दिन से लेकर 3 साल- 7.10 %
तीन साल एक दिन से लेकर 5 साल- 7%
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
