CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने स्टार्टअप कंपनियों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने स्टार्टअप कंपनियों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच सदस्यीय यह प्रकोष्ठ एंजल कर और अन्य कर से जुड़ी समस्याओं को देखेगा। सीबीडीटी ने एक आदेश में कहा कि स्टार्टअप प्रकोष्ठ की अध्यक्षता सीबीडीटी के सदस्य (आयकर एवं कंप्यूटरीकरण) करेंगे।

इसके अनुसार यह प्रकोष्ठ स्टार्टअप कंपनियों के कर-मुद्दों, आयकर अधिनियम-1961 से जुड़े मुद्दों और शिकायतों के समाधान की दिशा में सुधार करेगा। आदेश में इस प्रकोष्ठ की ईमेल आईडी [email protected] (स्टार्टअपसेल सीबीडीटी एट गव डॉट इन) और पता भी दिया गया है। साथ ही सदस्यों के लैंडलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
जिसके अंतर्गत इसमें संयुक्त सचिव (कर नीति और विधायिका -2), आयकर आयुक्त (आईटीए), निदेशक (आईटीए -1) और अवर सचिव (आईटीए -1) के दूरभाष शामिल हैं। स्टार्टअप कंपनियां प्रकोष्ठ से अवर सचिव कार्यालय, आईटीए -1, कमरा नंबर 245 ए, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली -110001 और दूरभाष नंबर-011-23095479, एफओ नंबर -23093070 पर संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह सीबीडीटी में इस तरह का प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की थी।
शुक्रवार को सीबीडीटी ने करदाताओं को आगाह करते हुए फेक आईटीआर मैसेज को लेकर सूचना दी और बताया कि आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2019 ही है। इसमें अब कोई बदलाव नहीं किया गया है। यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो आप नजरअंदाज करें। क्योंकि इनकम टैक्स भरने की आज ही यानी 31 अगस्त 2019 लास्ट डेट है। वायरल मैसेज में कहा गया है कि इनकम टैक्स विभाग ने तारीख 1 महीने आगे बढ़ा दी है। जबकि सीबीडीटी ने इस खबर का खंडन किया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications