वायरल मैसेज में कहा गया है कि इनकम टैक्स विभाग ने तारीख 1 महीना आगे बढ़ा दिया है। जबकि सीबीडीटी ने इस खबर का खंडन किया है।
इस समय सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है कि आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ कर 30 सितंबर 2019 हो गई है। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो आप नजरअंदाज करें क्योंकि इनकम टैक्स भरने की आज ही यानी 31 अगस्त 2019 लास्ट डेट है। वायरल मैसेज में कहा गया है कि इनकम टैक्स विभाग ने तारीख 1 महीना आगे बढ़ा दिया है। जबकि सीबीडीटी ने इस खबर का खंडन किया है।

सीबीडीटी ने ट्वीट करके सभी करदाताओं को अलर्ट रहने को कहा है। ट्वीट में यह साफ लिखा गया है कि आईटीआर फाइलिंग की तारीख 31 अगस्त ही रहेगी। इसलिए टैक्सपेयर आज हर हालत में अपना रिटर्न फाइल कर दें।
CBDT के अनुसार सोशल मीडिया पर ITR फाइलिंग को लेकर एक मेसेज वायरल हो रहा है। उस पर बिल्कुल ध्यान न दें। टैक्सपेयर तय तारीख पर रिटर्न फाइल कर दें।
आपको बता दें कि इस झूठे मैसेज के साथ सीबीडीटी के नाम से फर्जी लेटर भी अटैच किया गया है। इसमें लिखा है कि टैक्सपेयर कुछ कारणों से तय समय में आईटीआर नहीं भर पा रहे हैं, इसलिए आईटीआर फाइलिंग की तारीख 31 अगस्त से उठकर 30 सितंबर की जाती है।
आपको बता दें कि हर साल आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई दी जाती है। लेकिन ज्यादातर यह तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी जाती है जो कि इस बार भी की गई थी। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है कि इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख को इतने दिनों के लिए बढ़ा दिया जाए।
यदि आपने टैक्स भरने के स्लैब में आते हैं और आज की डेट तक टैक्स नहीं भरते हैं तो आपको जुर्माने के रुप में 5000 से 10000 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। तो जुर्माने से बचने के लिए जल्द ही इनकम टैक्स के नियमों का पालन करें।
More From GoodReturns

ITR-U: टैक्स रिटर्न में हुई गलती को कैसे सुधारें? जानें 48 महीने का पूरा गणित

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
