आज सस्ता हुआ सोना वहीं चांदी में भी गिरावट आई। सोने की कीमतें गुरुवार को 40,000 का आंकड़ा पार करने के बाद शुक्रवार को वापस नीचे आ गई हैं।
नई दिल्ली: आज सस्ता हुआ सोना वहीं चांदी में भी गिरावट आई। सोने की कीमतें गुरुवार को 40,000 का आंकड़ा पार करने के बाद शुक्रवार को वापस नीचे आ गई हैं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमत में 500 रुपये की कमी आई, जिससे इसका भाव राष्ट्रीय राजधानी में 39,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक बातचीत में सकारात्मक डेवलपमेंट के चलते निवेशकों में सोने के प्रति सेफ हैवन का रुझान कम हुआ है। यही वजह है कि सोने की कीमतों में यह कमी देखी गई है। सोने की कीमत में गुरुवार को 250 रुपये का उछाल आया था, जिससे इसकी कीमत रिकॉर्ड उंचाई 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

वहीं चांदी में भी शुक्रवार को गिरावट देखी गई है। चांदी में 450 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसकी कीमत 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी में यह कमी औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में गिरावट आने के कारण देखी गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1,526.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा है, जबकि चांदी 18.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 39,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 520 रुपये की गिरावट के साथ 39,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई और इसका दाम 30,100 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया।
बता करें अगर चांदी की तो आज चांदी के भाव में शुक्रवार को 450 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 440 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 46,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
