यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आपको ट्रेन में 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
भारतीय रेलवे, रेल यात्रियों के लिए एक और खास तोहफा लेकर आ रहा है। ट्रेनों में खाली सीटों को भरने और रोडवेज और एयरलाइंस से मिल रही चुनौतियों को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को रेल टिकट पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने का फैसला किया है।

रेलवे के अनुसार यह निर्णय शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, डबल डेकर और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में एयर-कंडीशंड एक्टजीक्यूटिव क्लास और चेयर कार पर लागू होगा। जी बिज पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को डिस्काउंट देने का फैसला मंगलवार को लिया गया है और इस संबंध में सर्कुलर सभी जोनल मैनेजर को भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस नए नियम के तहत यात्रियों को 50 प्रतिशत से अधिक खाली सीटों वाली चुनिंदा ट्रेनों के बेस फेयर पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
सर्कुलर के अनुसार, किराए पर डिस्काउंट का प्रतिशत और ट्रेनों के रूट का चयन करने का अधिकार जोनल रेलवे के प्रिंसीपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को दिया गया है। इसके साथ ही, ट्रेन और उनके रूट का चयन करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इस बारे में अधिकारी ने कहा कि ये नई दिशा-निर्देश पिछले साल ट्रेन में खाली सीटों की स्थिति के आधार पर तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिस्काउंट पूरे साल या साल के किसी ख़ाली, या मासिक या सीजनल या सप्ताहांत या सप्ताह के दिनों के लिए हो सकता है।
आपको बता दें कि यदि पूरे रूट पर यात्रियों की संख्या कम होती है या कोई दो विशेष स्टेशनों के बीच यात्रियों की संख्या कम होती है, तो इस आधार पर डिक्टाउंट का निर्णय लिया जाएगा। उदाहरण देते हुए अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से चलने वाली लखनऊ शताब्दी की सीट कानपुर से लखनऊ स्टेशन के बीच अधिकांश सीट खाली रहती हैं। ऐसी स्थिति में रेलवे इस सेक्शन में यात्री किराए पर डिस्काउंट देगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
