आज फिर सोने की कीमत में तेजी रही, चांदी के भाव में भी उछाल आई।
नई दिल्ली: आज फिर सोने की कीमत में तेजी रही, चांदी के भाव में भी उछाल आई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जारी उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपया के कमजोर पड़ने के दबाव में गुरुवार को सोना दिल्ली सर्राफा बाजार में 250 रुपए चमक कर पहली बार 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 200 रुपए उछलकर 49,050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जबकि कल बुधवार को चांदी हाजिर 2,050 रुपए की छलांग लगाकर 48,850 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोना भी 300 रुपए चमककर नए रिकॉर्ड स्तर 39,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना का भाव
लंदन एवं न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। सोना हाजिर आज 0.06 प्रतिशत उतरकर 1537.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 1537.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.87 प्रति बढ़कर 18.49 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में जारी उतार चढ़ाव के साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव को देखते हुए निवेशकों के पीली धातु की ओर रुख करने से इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में भी आज तेजी रही
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए चमककर 40,220 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपए चढ़कर 30,200 रुपए के भाव बिकी। चांदी में भी तेजी का रुख बना रहा। चांदी हाजिर 200 रुपए चमककर 49050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान चांदी वायदा 785 रुपए उछलकर 47,230 रुपए प्रति किलो पर रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली 300-300 रुपए चमक कर क्रमश:110000 और 120000 रुपए प्रति सैकड़ा बोला गया।
भारत में आज के चांदी कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,220 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,050 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 49,050 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,230 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 110,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 120,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
