बीएसएनएल ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान से एयरटेल, जियो और वोडाफोन जैसी कंपनियों के प्लान्स को भी कड़ी टक्कर दे डाली है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान से एयरटेल, जियो और वोडाफोन जैसी कंपनियों के प्लान्स को भी कड़ी टक्कर दे डाली है। बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए इन दिनों ब्रॉडबैंड और मोबाइल यूजर्स के लिए कई नए ऑफर्स दे रहा है। हाल ही में बीएसएनएल ने दो डाटा प्लान्स लॉन्च किए हैं जिसमें यूजर्स को 10GB एक्स्ट्रा डाटा ऑफर किया जा रहा है। अब कंपनी ने एक और प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को Rs 200 से कम कीमत में अन्य टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले ज्याजा वैलिडिटी और डाटा ऑफर किया जा रहा है। ये भी सच है कि बीएसएनएल ने अपने इस प्लान को जियो, एयरटेल, वोडाफोन से मिल रही चुनौती की वजह से लॉन्च किया है।

बीएसएनएल के 187 रु के प्रीपेड प्लान में रोज मिलेगा 2.2GB डाटा
बीएसएनएल ने हाल ही में चुनिंदा शहरों में अपनी 4G सेवा की टेस्टिंग की है। अन्य टेलिकॉम कंपनियों की 4G सेवा के लॉन्च होने के बाद भी कंपनी ने इसे रोल आउट नहीं किया था। लेकिन, पिछले दिनों कंपनी ने एग्रेसिव कैम्पैन के जरिए न सिर्फ यूजर बेस बढ़ाने का काम किया है बल्कि अन्य कंपनियों के लिए चुनौती भी पेश की है। बीएसएनएल ने Rs 187 का प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2.2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।
एक महीने में मिलेगा 61.6GB डाटा
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इस प्लान में कुल मिलाकर एक महीने में 61.6GB डाटा का लाभ मिलता है। जियो और एयरटेल के ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो के Rs 198 के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। वहीं, एयरटेल के प्लान की बात करें तो यूजर्स को Rs 249 के प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ दिया जा रहा है।
बीएसएनएल पीवी-49 को प्रीपेड प्लान
हाल ही में बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने एक नए वैलिडिटी प्लान पीवी-49 को प्रीपेड ग्राहकों के लिए जारी किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नए वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान को प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। इस प्लान का नाम पीवी-49 रखा गया है। बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज वाउचर को मध्य-प्रदेश सर्किल के लिए पेश किया गया है। इसमें ग्राहकों को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही फ्री मोबाइल डेटा और वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications