रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक के सर्वे के अनुसार देश में प्राइम ऑफिस स्पेस के लिहाज से बेंगलुरु का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) राजधानी में कनॉट प्लेस और मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) को छोड़कर मौजूदा कैलेंडर ईयर की दूसरी तिमाही में पहले स्थान पर पहुंच गया है। सीबीडी का रेंटल 9 पर्सेंट बढ़ा है। इसके साथ सीबीडी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पांचवां सबसे महंगा क्षेत्र बन गया है। भारत में दफ्तरों के लिए किराया दूसरी तिमाही में स्थिर बना हुआ है क्योंकि पहली छमाही में नई आपूर्ति हुई है।

मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार मुंबई का बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स (BKC) और राजधानी दिल्ली का कनॉट प्लेस 2019 की दूसरी तिमाही में क्रमशः आठवें और 12 वें स्थान पर हैं। ये दोनों स्थान दफ्तर के लिए प्रमुख बाजार माने जाते हैं।
आपको बता दें कि देश में बैंगलोर के सीबीडी के रेंटल में सालाना सबसे अधिक वृद्धि हो रही है। इसका मौजूदा रेंटल 125 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट प्रतिमाह है। सर्वे में बताया गया है कि BKC और कनॉट प्लेस दूसरी तिमाही के अंत में क्रमशः आठवें और बारहवें स्थान पर रहे हैं। नाइट फ्रैंक प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स एशिया पैसिफिक रीजन में 20 प्रमुख शहरों के रेंटल लेवल को ट्रैक करता है। दूसरी तिमाही में मुंबई के BKC की रेंटल ग्रोथ 5 पर्सेंट और कनॉट प्लेस की 1.4 पर्सेंट हो रही है।
नाइट फ्रैंक प्राइम आफिस रेंटल इंडेक्स एशिया प्रशांत क्षेत्र में 20 प्रमुख शहरों में किराए के स्तर पर नजर रखता है। मुंबई के बीकेसी के किराए में आलोच्य तिमाही में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 300 रुपए प्रति वर्ग फुट मंथली रहा।
सर्वे के अनुसार, मेलबर्न में किराए में सालाना आधार पर अधिकतम 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, टोक्यो में 12 प्रतिशत, बैंकाक में 10.4 प्रतिशत और सिंगापुर में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


Click it and Unblock the Notifications