केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए बंपर नौकरियां लेकर आ रही है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए बंपर नौकरियां लेकर आ रही है। यूं कहें कि अगले तीन माह के भीतर राज्य में युवाओं के लिए 50 हजार नौकरियां उपलब्ध कराने का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के बड़े पैकेज का ऐलान किया है। प्रदेश में अगले तीन महीनों में 50 हजार नौकरियां उपलब्ध होंगी। जम्मू कश्मीर में यह सबसे बड़ा भर्ती अभियान होगा।

50 डिग्री कॉलेज, 5 मेडिकल कॉलेज
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में 50 डिग्री कॉलेज, 5 मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे और हर जिले में एक आईटीआई होगा। वहीं पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद मलिक ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट एक आसान हथियार है तथा कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। लोगों को चोट न पहुंचे, इसके लिए अत्यंत सावधानी बरती गई।
इस बात से भी उन्होंने अवगत कराया कि केंद्र जम्मू कश्मीर पर जल्द ही कोई 'बड़ी' घोषणा करेगा। वहीं मलिक ने संवाददाताओं से कहा, राजनीतिक नेताओं की हिरासत को लेकर दुखी न हों, यह उनके राजनीतिक करियर में मदद करेगी। अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद राज्य में जनहानि रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहेगी।
फूड पार्क लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार
केंद्र सरकार की तरफ जम्मू कश्मीर के आर्थिक विकास को रफ्तार देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ऐसे अब केंद्र सरकार एक योजना लेकर आयी है, जिसके तहत जम्मू कश्मीर में किसी राज्य सरकार या उद्यमी की ओर से मेगा फूड पार्क लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
