पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक ने मंगलवार को अपने रिटेल लोन को रिजर्व बैंक के रेपो रेट से जोड़ने की घोषणा की।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक ने मंगलवार को अपने रिटेल लोन को रिजर्व बैंक के रेपो रेट से जोड़ने की घोषणा की। इससे इन बैंकों का कर्ज सस्ता हो सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो रेट से लिंक्ड रिटेल लेंडिंग स्कीम पीएनबी एडवांटेज पेश की है। जानकारी दें कि यह मंगलवार से ही अमल में आ गई है।

हालांकि बैंक ने बयान में कहा कि नई स्कीम में ब्याज दर, मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) पर आधारित मौजूदा ब्याज दर की तुलना में 0.25 प्रतिशत कम होगी। होम लोन के लिए नई दरें 8.25 प्रतिशत से 8.35 प्रतिशत के बीच होंगी। जबकि कार लोन के लिए कर्ज की दर 8.65 प्रतिशत होगी। पीएनबी ने यह भी कहा कि मौजूदा ग्राहक मामूली शुल्क देकर रेपो लिंक्ड ब्याज दर (आरएलएलआर) का विकल्प चुन सकेंगे।
जानें कि इलाहाबाद बैंक ने क्या किया है एलान
वहीं, इलाहाबाद बैंक ने कहा कि उसने 75 लाख रुपये तक के कर्ज को एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट्स (ईबीएलआर) के साथ जोड़ा है। इनमें से एक रेपो रेट भी है। इलाहाबाद बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक ने एक सितंबर 2019 से स्वीकृत होने वाले मुद्रा लोन और 75 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्याज दर को ईबीएलआर से जोड़ने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए ताकि आरबीआई द्वारा पॉलिसी रेट में बदलाव का कस्टमर को जल्द से जल्द फायदा मिल सके।
बता दें कि इलाहाबाद बैंक ने कहा कि लेनदारों के पास एमसीएलआर से जुड़े कर्ज और ईबीएलआर से जुड़े कर्ज में से चुनाव करने का विकल्प होगा। बैंक ने यह भी कहा कि वह 40 लाख और उससे ऊपर के सभी बैंक बचत जमा को भी एक अक्टूबर 2019 से एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
