आज सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। विदेश में चांदी में रही बड़ी तेजी और स्थानीय स्तर पर सिक्का निर्माताओं द्वारा मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी हाजिर 2,050 रुपए की छलांग लगाकर 48,850 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोना भी 300 रुपए चमककर नए रिकॉर्ड स्तर 39,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि कल बुधवार को सोने का भाव 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। उधर चांदी में आज 190 रुपये का उछाल आया, जिससे इसकी कीमत 46,740 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

जुलाई के बाद आज चांदी में सबसे बड़ी तेजी
चांदी में यह 01 जुलाई 2016 के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। सफेद धातु 01 जुलाई 2016 को 2,220 रुपए मजबूत हुई थी। चांदी वायदा भी 1,290 रुपए की बढ़त में 46,415 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी दो-दो हजार रुपए चमककर क्रमश: 98 हजार और 99 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चांदी में साढ़े चार फीसदी की तेजी रही और एक समय यह 18.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। आज चांदी हाजिर 0.10 डॉलर चमककर 18.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत में इजाफा
विदेश में सोना हाजिर मंगलवार को एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा और बीच कारोबार में 1,554.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जो छह साल का उच्चतम स्तर है। आज यह 0.65 डॉलर की गिरावट में 1,541.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.60 डॉलर की गिरावट में 1,549.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए चमककर 39,970 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 300 रुपए चढ़कर 29,800 रुपए के भाव बिकी।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव जानें यहां
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,970 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,800 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,850 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,415 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 98,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 99,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 29,800 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
