नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अगले 10 सालों में देश में 50 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का संकल्प लिया गया है। पर्यावरण मंत्री यहां 2 से 13 सितंबर के बीच आयोजित होने जा रहे यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कंबैट डिजर्टीफिकेशन (यूएनसीसीडी) के पक्षों के 14वें सम्मेलन (सीओपी-14) से पहले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रोजगार को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा कि 50 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि के उपजाऊ बनने से 75 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

देश की 29 फीसदी बंजर
उन्होंने कहा, "दुनिया का तिहाई हिस्सा आज बंजर भूमि है, जोकि करीब 40,000 लाख हेक्टेयर है। हमारा उसमें केवल ढाई फीसदी हिस्सा यानी 960 लाख हेक्टेयर है, जोकि हमारे देश के पूरे भोगोलिक क्षेत्र का 29 फीसदी है।" यह सम्मेलन प्रत्येक 2 साल पर होता है। इस साल इसका आयोजन भारत में हो रहा है और इसकी अध्यक्षता करने के बाद अगले 2 साल तक भारत इसका अध्यक्ष बना रहेगा। इस दौरान भारत दुनियाभर के देशों को बंजर भूमि को अच्छा बनाने पर काम करेगा। इससे जहां उत्पादन बढ़ेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
बंजर भूमि को अच्छा बनाना रहेगा एजेंडा
यूनसीसीडी सीओपी का अगले दो साल तक बतौतर अध्यक्ष भारत की मुख्य भूमिका का जिक्र करते हुए जावड़ेकर ने कहा, "भूमि बंजर होने से बचाना पूरी दुनिया का एक-सा संकल्प है और भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा।"
200 देश लेंगे हिस्सा
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में करीब 200 देश हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी देशों में मंत्रियों के बीच 9 और 10 सितंबर के दौरान उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। इसके बाद दिल्ली घोषणा पत्र तय होगा। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को ओपन डायलॉग भी होगा।
यह भी पढ़ें : पीएम किसान : बचे हुए 9 करोड़ किसान ऐसे लें पैसा, ये है तरीका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications