देश के प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई में अब रोबोट नोट गिनेंगे। बैंक ने देशभर में मौजूद अपने करेंसी चेस्ट्स में नोटों की गिनती के लिए रोबोट तैनात किए हैं।
पूरी दुनिया से अलग-अलग तरह के रोबोट की खबरें आती रहती हैं अब एक अलग तरह के रोबोट की खबर आ रही है। जी हां देश के प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई में अब रोबोट नोट गिनेंगे। बैंक ने देशभर में मौजूद अपने करेंसी चेस्ट्स में नोटों की गिनती के लिए रोबोट तैनात किए हैं। ऐसा करने वाला वह देश का पहला बैंक बन गया है। 12 शहरों में मौजूद बैंक के करेंसी चेस्ट्स में नोट गिनने के लिए 14 मशीनों को तैनात किया गया है। ये मशीनें सभी वर्किंग डेज पर करेंसी गिनने का काम करेंगी।

रिर्पोट के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक की हेड ऑफ ऑपरेशन्स एंड कस्टमर सर्विस, अनुभूति संघाई ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई और सांगली, नई दिल्ली, कर्नाटक के बेंगलुरु और मंगलुरु, जयपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, भोपाल, रायपुर, सिलुगुड़ी और वाराणसी में 14 रोबोट तैनात किए गए हैं। ये रोबोट रोजाना तकरीबन 60 लाख या सालाना लगभग 1.80 अरब नोटों को छांटने का काम करेंगे।
इस बारे में अनुभूति ने बताया कि इससे नोटों को छांटने की प्रक्रिया आसान और पूरी तरह मैकेनाइज्ड हो जाएगी। इससे बड़ी मात्रा में नोटों को संभालने में ज्यादा सटीकता और लचीनापन होगी। इसके चलते बैंक अधिकारी अन्य वैल्यू-एडेड सेवाओं और निरक्षण संबंधी काम कर पाएंगे। यह रोबोटिक आर्म्स कई तरह के सेंसर से लैस हैं, जिससे ये 70 से ज्यादा मानकों को चंद सेकंड में चेक कर सकते हैं। साथ ही यह लंबे समय तक लगातार और बिना गलती के भी काम कर सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्वच्छ नोट की नीति को जरूरी बनाने के बाद से बैंक अपने करेंसी चेस्ट में हाईटेक नोट छांटने वाली मशीनों से नोट की छंटाई करते हैं और उसके बाद ही उसे अपनी शाखाओं / एटीएम में भेजते हैं।
अब देखना है कि ICICI बैंक की यह पहल कितनी सफल होती है और क्या अन्य बैंक भी इसे अपनाने का प्रयास करेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
