मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में फूड पार्क लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी।
नई दिल्ली: मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में फूड पार्क लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ जम्मू कश्मीर के आर्थिक विकास को रफ्तार देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ऐसे अब केंद्र सरकार एक योजना लेकर आयी है, जिसके तहत जम्मू कश्मीर में किसी राज्य सरकार या उद्यमी की ओर से मेगा फूड पार्क लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

रोड शो के जरिये किया जायेगा लोग को जागरुक
जानकारी दें कि केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री राज्य मंत्री रमेश्वर तेली ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि जम्मू कश्मीर में उत्पादित किसी भी तरह के खाद्यान्न की बर्बादी हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्य में एक रोड शो किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं के बारे में जम्मू कश्मीर के लोग को जागरुक किया जा सके।
तीन दिवसीय इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन
जल्द ही केंद्र सरकार की इस योजना को जम्मू कश्मीर के इन्वेस्टमेंट समिट से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल जम्मू कश्मीर में 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय इन्वेस्टमेंट समिट की शुरुआत होगी। इसका समापन 14 अक्टूबर को होगा। ऐसे में सरकार ज्यादा से ज्यादा संख्या में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना चाह रही है। बता दें कि मंत्रालय ने इन्वेस्टमेंट समिट के लिए श्रीनगर को चुना है। समिट में एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, फिल्म इंडस्ट्री, हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, आईटी, हैंडी लूम, हैंडीक्राफ्ट और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर पर फोकस रहेगा।
समिट में 2000 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल
जम्मू कश्मीर ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन (जेकेटीपीओ) इस समारोह की नोडल एजेंसी होगी। साथ ही कन्फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) समारोह की नेशनल पार्टनर होगी। समिट को सफल बनाने के लिए देश भर में भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जम्मू कश्मीर इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर केंद्र सरकार अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु समेत दुबई, अबुधाबी, श्रीनगर, सिंगापुर, लंदन और मलेशिया में रोड शो करेगी। दिल्ली में एक एंबेसडर मीट और मेगा मीडिया इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा। सरकार ने ऐलान किया उनकी तरफ से 2000 से ज्यादा मेहमान को समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
