यहां पर आपको घरेलू कामगारों को मिलने वाले पीएफ के बारे में बताएंगे।
पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड अब आपके घरों में काम करने वाले कामगारों को मिले सकता है। केंद्र सरकार ने सोशल सिक्योरिटी नेट में विस्तार करने करने के लिए कई योजनाएं बना रही है। सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना शुरु की है। इसी योजना को विस्तार देते हुए अब ड्राइवर और घर में काम करने वाली बाई और ड्राइवर जैसे अन्य कामगारों के लिए भी पीएफ का इंतजाम किया जा सकता है।

इस योजना के तहत श्रम मंत्रालय का उद्देश्य है कि कर्मचारियों के कुछ वर्गों को पीएफ में 12 प्रतिशत के अनिवार्य योगदान से कम योगदान करने की अनुमति दी जाए। साथ ही जरूरत पड़ने पर एमलॉयर्स को किसी भी तरह की जवाबदेही से भी छुटकारा दिया जाए। इसके लिए श्रम मंत्रालय कर्मचारी भविष्य निधि और मिसिलेनियस प्रोविडेंट एक्ट में ऐसे बदलाव करने की योजना बना रही है, जिससे सरकार को किसी भी वर्ग के कर्मचारियों के योगदान का अवलोकन और अवधि को नोटिफाई कर सके।
कर्मचारियों के पास ईपीएफओ और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में से किसी एक को चुनने का अधिकार होगा। ऐसे लोग जिनकी आय एक तय सीमा से कम है, उनके पास एम्पलॉयर के योगदान पर असर किए बिना पीएफ में कोई योगदान न देने का विकल्प भी मौजूद होगा। सरकार इस कानून के तहत आय की परिभाषा बदलना चाहती है, जिससे इसे हालिया घोषित किए गए वेज कोड के साथ रखा जा सकेगा। वर्तमान में पीएफ योगदान की गणना रोजाना की आय, डियरनेस अलाउंस और रिटेनिंग अलाउंस के आधार पर की जाती है।
वर्तमान में कर्मचारी और एम्पलॉयर दोनों ही ईपीएफओ में 12-12 फीसदी का योगदान देते हैं, जबकि बीड़ी, ईंट, जूट, नारियल रेशे और ग्वार गम उद्योग, सिक कंपनी घोषित किए गए किसी संस्थान और नेट वर्थ के बराबर नुकसान पाने वाली कंपनी के लिए ईपीएफओ में योगदान की दर 10 प्रतिशत तय की गई है। ईपीएफ और एमएफ एक्ट हर उस संस्था पर लागू होता है, जो 20 से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखे हुए हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
