आप सब ही अकसर एटीएम से पैसे निकालते होंगे। एटीएम से हमें पैसे निकालने में सहूलियत तो होती हैं लेकिन ये भी सच हैं कि आय दिन एटीएम फ्रॉड का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली: आप सब ही अकसर एटीएम से पैसे निकालते होंगे। एटीएम से हमें पैसे निकालने में सहूलियत तो होती हैं लेकिन ये भी सच हैं कि आय दिन एटीएम फ्रॉड का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। परेशान होने की जरुरत नहीं हैं जल्द ही बैंक कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं जिससे एटीएम के जरिए होने वाली धोखाधड़ी रुक सकती है। एटीएम के जरिए फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दिल्ली राज्य-स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) ने बैंकों को कुछ सुझाव दिए हैं। इन सुझावों को अगर मान लिया जाए तो इसका असर सीधा आप पर पड़ सकता है। इन सुझावों के तहत एक दिन में दो बार एटीएम से ट्रांजैक्शन करने के बीच कम से कम 6 से 12 घंटे का गैप रखने की बात कही गई है। केनरा बैंक ने भी कस्टमर्स को बताया कैसे करें सुरक्षित ट्रांजेक्शन ये भी पढ़ें

जानें आखिर किसकी हैं ये सिफारिशें?
बता दें कि एसएलबीसी की इस मीटिंग में 18 बैंकर्स शामिल हुए। इस मीटिंग में धोखाधड़ी को रोकने के लिए अन्य कई उपायों पर भी चर्चा की गई। एटीएम से पैसे निकालने पर अकाउंट होल्डर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी भेजने को लेकर भी चर्चा की गई। आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि ओटीपी सर्विस की शुरुआत केनरा बैंक ने कर दी है। फिलहाल उसने 10,000 रुपये से बड़ी रकम निकालने पर ओटीपी सर्विस शुरू किया है। इसके अलावा इस मीटिंग में सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम का भी सुझाव दिया गया है। हालांकि एसबीआई, पीएनबी और आईडीबीआई जैसे बैंकों ने इसे पहले से लागू कर दिया है।
साल 2018-19 में 179 एटीएम फ्रॉड केस दर्ज
वहीं दिल्ली एसएलबीसी के संयोजक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एमडी और सीईओ मुकेश कुमार जैन ने बताया कि एटीएम से अधिकतर फ्रॉड आधी रात से लेकर तड़के सुबह तक होती है। ऐसे में एटीएम से ट्रांजैक्शन को लेकर एक खाका खींचने से मदद मिल सकती है। बता दें कि एक डाटा के मुताबिक, दिल्ली में साल 2018-19 में 179 एटीएम फ्रॉड केस दर्ज किए गए थे। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र से 233 एटीएम फ्रॉड केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कुछ क्लोनिंग के मामले भी सामने आए हैं। जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक शामिल थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
