भारत के गांव जल्द वाई-फाई सेवा से जुड़ जाएंगे। जी हां केंद्र सरकार ग्रामनेट प्रोजेक्ट के तहत देश के सभी गांवों में वाई फाई उपलब्ध कराएगी।
नई दिल्ली: भारत के गांव जल्द वाई-फाई सेवा से जुड़ जाएंगे। जी हां केंद्र सरकार ग्रामनेट प्रोजेक्ट के तहत देश के सभी गांवों में वाई फाई उपलब्ध कराएगी। जानकारी दें कि केंद्र सरकार के मुताबिक यह सुविधा ग्रामनेट के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कनेक्टिविटी स्पीड 10 mbps से 100 mbps के बीच होगी। संचार राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे ने इलेक्ट्रानिक्स संचार उपरकण विकसित करने वाली सरकारी कंपनी सी डॉट के 36वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी है।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यह बापू को सच्ची श्रद्धांजलि
वहीं शामराव धोत्रे ने कहा कि भारतनेट एक जीबीपीएस कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रहा है जिसे 10 जीबीपीएस तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यह बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिनका सपना था कि भारत के गांव आत्मनिर्भर बनें। राज्य मंत्री ने कहा कि सी डॉट की सी सैट फाई प्रौद्योगिकी से लोग खासतौर से गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों को फायदा होगा। इसके जरिये उन्हें टेलीफोन और वाई फाई सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रौद्योगिकी से पूरे देश में यह सुविधा सभी मोबाइल फोनों पर उपलब्ध होगी।
बता दें कि मंत्री ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी से सुदूर स्थानों पर रहने वाले लोग उपग्रह के जरिए संपर्क प्राप्त करके मुख्यधारा से जुड़े सकेंगे। सुदूर क्षेत्रों में फाइबर लाइन बिछाना कठिन होता है और वहां इंटरनेट उपलब्ध नहीं है। सी डॉट के कार्यकारी निदेशक विपिन त्यागी ने कहा कि सी सैट फाई वायरलेस और उपग्रह संचार पर आधारित है ताकि दुर्गम स्थानों और दूरदराज के इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंच सके।
300 स्टेशनों पर मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा
वहीं दूसरी ओर डिजिटल इंडिया की दिशा में अपना सफर जारी रखते हुए पश्चिम रेलवे के 300 स्टेशनों पर मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। मुंबई डिविजन का अमलसाड स्टेशन पश्चिम रेलवे का 300वां स्टेशन है, जहां हाल ही में वाई-फाई सुविधा शुरू की गई है। भविष्य में पश्चिम रेलवे के और 125 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू किया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
