आज सोने की कीमत स्थिर रही, लेकिन चांदी की चमक बढ़ी। सोना लगातार पांच दिनों तक उछाल के बाद आज मंगलवार को स्थिर बनी रहीं।
नई दिल्ली: आज सोने की कीमत स्थिर रही, लेकिन चांदी की चमक बढ़ी। सोना लगातार पांच दिनों तक उछाल के बाद आज मंगलवार को स्थिर बनी रहीं। ऑल इंडिया एसोसिएशन के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। उधर चांदी में आज 190 रुपये का उछाल आया, जिससे इसकी कीमत 46,740 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि कल सोमवार को सोने की कीमत में आज 675 रुपये का उछाल आया जिससे भाव 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी में 1,450 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 46,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण कीमत में यह उछाल आया है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,531.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस पर रही। जबकि ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत भी 29,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी के भाव में आज तेजी
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज मंगलवार को 190 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 46,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 164 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 45,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर अच्छी मांग के चलते चांदी के सिक्कों में 2,000 रुपये की तेजी आई और इसकी लिवाली कीमत 96,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 97,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
