अगर आप पेटीएम मनी का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। खासकर पेटीएम मनी के जरिये निवेश करने वालों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: अगर आप पेटीएम मनी का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। खासकर पेटीएम मनी के जरिये निवेश करने वालों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम मनी के जरिये अब नये फंड ऑफर्स (एनएफओ) में भी आसानी से निवेश किया जा सकेगा। बता दें कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए पेटीएम मनी के ग्राहक भारत के सभी 40 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के एनएफओ में निवेश कर सकेंगे। पेटीएम मनी के बयान के अनुसार, लॉन्च के बाद से ही निवेश को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसमें निवेश पोर्टफोलियो का फास्टेस्ट डेली अपडेशन, एसआईपी के प्रबंधन की सुविधा, रियल टाइम में ट्रांजेक्शंस की प्रोसेसिंग और पोर्टफोलियो टॉप-अप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। आज से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने का बदल गया टाइम, जान लें आप भी ये भी पढ़ें

पेटीएम स्विच विकल्प शुरू करने की योजना
जानकारी दे कि पेटीएम मनी को अनुमान है कि अगले 6 महीने में डायरेक्ट म्युचुअल फंड सब्सक्रिप्शन में इसकी हिस्सेदारी 'स्विच' विकल्प के जरिए बढ़कर 50 फीसद हो जाएगी। इसे 15 दिनों के भीतर शुरू किया जाएगा। अभी इसकी हिस्सेदारी 40 फीसद है। वहीं कंपनी म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए अगले 10-15 दिनों में पेटीएम स्विच विकल्प शुरू करने की योजना बना रही है। इसके जरिए निवेशक बैंकों, शेयर ब्रोकर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में किए गए रेगुलर म्युचुअल फंड निवेश को डायरेक्ट म्युचुअल फंड में स्विच कर सकेंगे।
एमएफ की हिस्सेदारी अगले 2 साल में बढ़कर 25% होने की उम्मीद
वहीं पेटीएम मनी के पूर्णकालिक निदेशक प्रवीण जाधव ने कहा कि रेगुलर में विक्रेता द्वारा कमीशन वसूला जाता है और बाजार में इसकी हिस्सेदारी 85 फीसद है। जबकि डायरेक्ट म्युचुअल फंड की हिस्सेदारी लगभग 15 फीसद है। वहीं अनुमान ये भी जताया कि डायरेक्ट म्युचुअल फंडों की हिस्सेदारी अगले 2 साल में बढ़कर 25 फीसद हो जाएगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
