सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज यानि सोमवार को एक बार फिर सोने में उछाल आया और इसके भाव अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बता दें कि लगातार पांचवें दिन सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने की कीमत में आज 675 रुपये का उछाल आया जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इसका भाव 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। उधर चांदी में आज 1,450 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 46,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत में बढ़ोतरी
एसोसिएशन के अनुसार रुपये की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि 20 अगस्त से लगातार सोने की कीमतें प्रतिदिन एक ताजे उच्चतम स्तर को छू रही है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण चांदी के भाव में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,529 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 17.68 डॉलर प्रति औंस पर रही।
गिन्नी सोने की कीमत में 700 रु की तेजी आई
वहीं ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 675 रुपये की भारी तेजी के साथ 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 675 रुपये की तेजी के साथ 39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में 700 रुपये की तेजी आई और इसकी कीमत 29,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई।
भारत में आज के सोने की कीमतों को जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी के भाव में भी उछाल
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज सोमवार को 1,450 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 46,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 1,625 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई और इसका भाव 45,291 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर अच्छी मांग के चलते चांदी के सिक्कों में 3,000 रुपये की तेजी आई और इसकी लिवाली कीमत 94,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 95,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमतों को जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम = 39,670 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 39,500 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम = 46,450 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 45,291 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा= 94,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा=95,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 29,500 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
