यहां पर आपको बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु की कमाई के बारे में बताएंगे।
विश्व श्रृंखलाओं में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु को कौन नहीं जानता। इतिहास रचने वाली सिंधु इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग में हैं। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर टूर्नामेंट जीता। पहली बार किसी भारतीय ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। सिंधु सिर्फ खेल के मैदान पर ही गोल्डन गर्ल नहीं हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वह भारतीय महिला खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। तो आइए जानते हैं सिंधु की कमाई और उनके बारे में खास चीजें।

आपको बता दें कि फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 15 महिला खिलाड़ियों में सिंधु इकलौती भारतीय हैं। कमाई के मामले में दुनिया में उनकी रैंकिंग 13 है। 50 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमाई वाली फोर्ब्स की लिस्ट में दुनियाभर की महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
सिंधु ने बीते साल 55 लाख डॉलर यानी लगभग 39 करोड़ रुपए के विज्ञापन और टूर्नामेंट में प्राइज मनी जीतकर कमाए थे। बता दें कि सिंधु विज्ञापन के लिए एक दिन का 1 से 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
सिंधु ने 50 लाख डॉलर की कमाई अकेले विज्ञापनों के जरिए की, जबकि 5 लाख डॉलर उन्होंने प्राइज मनी के तौर पर जीते थे। कुल मिलाकर उनकी कमाई 55 लाख डॉलर यानी 39,62,24,400 रुपये रही। सिंधु को फोर्ब्स ने मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी की लिस्ट में भी शामिल किया है।
सिंधु की सबसे ज्यादा कमाई उनके एंडोर्समेंट से होती है। वह इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्रिजस्टोन, जेबीएल, पैनासोनिक और अन्य कई बड़े ब्रांडों का विज्ञापन किया है।
बता दें कि सिंधु की ज्यादातर कमाई एंडोर्समेंट और स्पॉन्सरशिप से होती है। लेकिन, इसके अलावा 2016 में सिल्वर मेडल जीतने पर उन्होंने तेलंगाना सरकार की तरफ से 5 करोड़ रुपये से बतौर इनाम मिले थे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार से 3 और दिल्ली सरकार से 2 करोड़ रुपये बतौर पुरस्कार मिले थे।
इसके अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से 50-50 लाख रुपए मिले थे। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से 30 लाख रुपए और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की तरफ से 75 लाख रुपए दिए गए थे। कुल मिलाकर पीवी सिंधु की शुद्ध नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 72 करोड़ रुपए है।
आपको जानकर खुशी होगी कि सिंधु पद्मश्री अवार्ड विजेता वाली सबसे युवा खिलाड़ी रहीं। उन्हें यह सम्मान 2015 में दिया गया था। इससे पहले वह अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न भी हासिल कर चुकी हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे पहला नाम सेरेना विलियम्स का आता है। उन्होंने एक साल में 2.92 करोड़ डॉलर कमाए। जबकि दूसरे नंबर पर 2.43 करोड़ डॉलर के साथ नोआमी ओसाका का नाम आता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
