यहां पर आपको किआ के एसयूवी सेल्टॉस मॉडल की वेटिंग पीरियड के बारे में बताएंगे जो कि 4 महीने बढ़ गई है।
पिछले गुरुवार को किआ मोटर्स ने किया एसयूवी सेल्टॉस का मॉडल लॉन्च किया है। इसे भारत में बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक इस कार की 30,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। इस कार की कीमत 9.69 लाख रुपये है। अब इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 4 महीने तक पहुंच गया है। कार की कम कीमत के कारण इसकी काफी डिमांड है। अब कंपनी प्रोडक्शन तेज करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में कार का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए एक्सट्रा शिफ्ट लगाने की योजना बना रही है।

भारत में इस कार की टक्कर मारुति सुजुकी एस क्रॉस, क्रेटा, डस्टर, और निसाना किक्स जैसी कारों से है। इस कार को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से ही कार को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
एसयूवी का लुक काफी हद तक ऑटो एक्सपो में पेश किए गए किआ एसपी कॉन्सेप्ट की तरह है। एसयूवी के फ्रंट में किआ की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी गई है, जिसके चारों ओर फॉक्स सिल्वर है। इसमें स्लीक एलइडी हेडलैम्प, एलईडी डीआरएल और टेल लैम्प्स दिए गए हैं। सेल्टॉस में 17-इंच के अलॉय वील्ज, फ्लोटिंग रूफ, सनरूफ और रूफ रेल्स हैं।
आपको बता दें कि सेल्टोस की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपए रखी गई है। किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट की कीमत 15.9 लाख रुपए तय की गई है। बता दें कि यह एक्स-शोरूम प्राइस है। कंपनी ने सेल्टॉस की बुकिंग 16 जुलाई से ही शुरू कर दी थी। जिसमें पहले दिन ही 6000 से ज्यादा लोगों ने सेल्टोस को बुक कराया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सेल्टॉस की अभी तक कुल 32035 बुकिंग हो चुकी है।
किआ मोटर्स इंडिया 160 शहरों में सेल्टोस की बिक्री शुरू करेगी। देशभर में किआ मोटर्स इंडिया के 265 टचपॉइंट्स खोले गए हैं। यहां सेल्टॉस के साथ ही आने वाले समय में किआ की दूसरी गाड़ियों की सर्विसिंग होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
