जेटली अपने पीछे जेटली ने बच्चों और पत्नी के लिए करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं।
बीजेपी के कर्मठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के चलते कल शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। आपको बता दें कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। जेटली एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे वकील भी थे। वकालत में उन्होंने दौलत, शोहरत और इज्जत भी कमाई। अरुण जेटली की एक बेटी है जिनका नाम सोनाली है जबकि बेटे का नाम रोहन है दोनों ही वकालत के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। अपने पीछे जेटली ने बच्चों और पत्नी के लिए करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं।
खुद जेटली ने बताया अपनी संपत्ति के बारे में
बता दें कि 2018 में राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरते हुए अरुण जेटली ने अपनी संपत्ति की जो जानकारी दी है उसके अनुसार दिल्ली से सटे फरीदाबाद में उनके पास एक प्लॉट है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये है। जेटली के पास दिल्ली के नेहरू प्लेस मार्केट में भी एक प्लॉट है जो उन्होंने 10 लाख 40 हजार रुपये में लिया था।
तो वहीं अरुण जेटली के अगर दूसरे अचल संपत्तियों की बात करें तो उनके पास हरियाणा के गुरुग्राम में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत अभी लगभग 6 करोड़ रुपये है। अरुण जेटली के पास दिल्ली के नजफगढ़ में भी एक मकान है जिसका बाजार मूल्य 2 करोड़ 87 लाख 52 हजार रुपये है।
जेटली की गाडि़यां का शौक
अरुण जेटली को गाडि़यों का बहुत शौक था और उनके पास तीन महंगी गाडि़यां भी हैं जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। जेटली के पास एक ट्योटा फॉर्च्यूनर (2011) कार है जिसकी कीमत 23 लाख 28 हजार रुपये है जबकि उनके पास एक मर्सडीज (2012) है जिसकी कीमत 71 लाख पचास हजार रुपये के आसपास है। वहीं उन्होंने कहा कि 2017 में एक और मर्सडीज कार खरीदी थी जिसकी कीमत 72 लाख 83 हजार रुपये है।
जेटली के पास सोना
इसके अलावा अरुण जेटली के परिवार के पास 3 किलो से ज्यादा सोने के गहने हैं जिनकी कीमत 82 लाख 28 हजार रुपये के आसपास है जबकि उनके पास 15 किलो चांदी भी है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से ज्यादा है। जेटली के परिवार के पास 45 लाख रुपये मूल्य के हीरे भी हैं।
कैश और जमा राशि
बता दें कि अरुण जेटली के पास लगभग 10 लाख रुपये कैश थे, जबकि चार बैंक खातों में 1 करोड़ 58 लाख 68 हजार 658 रुपये जमा थे। जेटली के पास कई कंपनियों के शेयर भी हैं जिनकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये हैं। वहीं पीसीबीएफ में उनका 33 लाख रुपये से ज्यादा पैसा जमा हैं।
पत्नी के पास इतनी है संपत्ति
जेटली के परिवार पर लगभग 8 करोड़ 65 लाख रुपये का कर्ज भी बकाया है। वहीं उनकी पत्नी संगीता जेटली के पास दो बैंक खाते हैं जिसमें से एक में 4 लाख 26 हजार रुपये के आसपास और दूसरे बैंक में 73 लाख 80 हजार रुपये के आसपास जमा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
